Noida। सेक्टर-143 के मुख्य मार्ग पर गुलशन आइकेबाना सोसाइटी के सामने ग्रीन बेल्ट में बने एक कथित अवैध मज़ार और पास में बनाए गए झोपड़े को लेकर स्थानीय निवासियों में नाराज़गी लगातार बढ़ती जा रही है। आरोप है कि पिछले तीन वर्षों से इस निर्माण पर कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक नोएडा अथॉरिटी की ओर से कोई निर्णायक कदम नहीं उठाया गया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मज़ार सरकारी भूमि पर बनाया गया है और पास के पोल से अनधिकृत रूप से बिजली भी उपयोग की जा रही है। सोशल मीडिया पर इस मामले को उठाते हुए निवासियों ने सवाल किया कि जब शिकायतें लगातार की जा रही हैं, तो अथॉरिटी मौके पर जाकर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?
लोगों ने टैग करते हुए @CeoNoida, @noida_authority, @dmgbnagar, @myogioffice, @dgpup और @ChiefSecyUP से तुरंत संज्ञान लेने की मांग की है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यह मामला सिर्फ अवैध निर्माण का ही नहीं, बल्कि सरकारी जमीन पर बढ़ते अतिक्रमण का भी है, जिस पर सख्त कदम जरूरी है।
निवासियों ने यह भी सवाल उठाया है कि क्या यूपी सरकार ऐसे अवैध कब्जों को हटाने में सक्षम है या यह अतिक्रमण इसी तरह वर्षों तक बना रहेगा?
स्थानीय लोगों के अनुसार, यदि समय रहते कार्रवाई न हुई, तो ग्रीन बेल्ट पर ऐसे निर्माण बढ़ते जाएंगे और सरकारी भूमि पर अतिक्रमण रोकना मुश्किल हो जाएगा।
हैशटैग:
#Noida #Encroachment #NoidaNews #IllegalConstruction #GreenBeltIssue #UPGovt
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



