नोएडा। नोएडा पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए 501 लोगों पर कार्रवाई की है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन और डीसीपी नोएडा के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, नोएडा जोन के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान कुल 501 व्यक्तियों को नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया।
नोएडा पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे आम लोगों को भी असुविधा होती है और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी उद्देश्य से लगातार ऐसे अभियान चलाए जा रहे हैं।
पुलिस ने नागरिकों से सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन न करने और कानून का पालन करने की अपील की है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
टैग: #NoidaPolice #Noida #PoliceAction #PublicDrinking #NoidaNews #GautamBuddhNagar #LawAndOrder #UPPolice #NoidaZone #BreakingNews
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



