नोएडा। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने मोबाइल चोरी की घटनाओं में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी के 11 मोबाइल फोन, 01 टैब, 2500 रुपये नकद, वारदात में प्रयुक्त स्कूटी और एक अवैध शस्त्र भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। लगातार शिकायतों के बाद पुलिस ने विशेष टीम गठित की और सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि चोरी किए गए मोबाइल कहीं बेचे जा चुके हैं या किसी गैंग से जुड़े हैं।
पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर ने आम जनता से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधों पर त्वरित रोक लगाई जा सके।
NoidaPolice #CrimeNews #MobileTheft #UPPolice #NoidaUpdate #GautamBuddhNagar #PoliceAction #BreakingNews #Sector49Noida #LawAndOrder
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



