नोएडा। संघ एवं समाज द्वारा विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए जा रहे विराट हिंदू सम्मेलनों की श्रृंखला में आगामी 08 फरवरी 2026 को नोएडा में एक भव्य आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन सेक्टर–108 के प्लॉट एरिया एवं डिवाइन मीडोज के बीच स्थित सड़क पर आयोजित होगा, जिसमें सेक्टर 108 प्लॉट एरिया, डिवाइन मीडोज, पार्क लॉरेट तथा एच.आई.जी सेक्टर–105 के सभी श्रद्धालु एवं समाज के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
इस महत्वपूर्ण सम्मेलन के मुख्य अतिथि होंगे –
परमहंस आनंदेश्वरानंद गिरी जी महाराज
मुख्य वक्ता –
श्री विष्णु कांत चतुर्वेदी, पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल, भारतीय सेना एवं पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष
विशिष्ट वक्ता –
श्री प्रसून जी, एडिटर, लोकसभा टीवी
अध्यक्षता करेंगे –
श्री तरुण कौशल जी, पूर्व न्यायाधीश, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता को सुदृढ़ करना है। इस अवसर पर आध्यात्मिक प्रवचन, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ तथा विभिन्न समाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें सभी आयु वर्ग के लोग उत्साह के साथ भाग लेंगे।

सम्मेलन को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न सोसाइटियों से लगभग 30 सदस्यों की एक आयोजन समिति का गठन किया गया है, जो पूरे कार्यक्रम के संचालन एवं व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेगी।
स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं में इस विराट सम्मेलन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम को सफल, शांतिपूर्ण एवं मंगलमय बनाने के लिए सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



