google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

Noida सेक्टर 135: थाना के सामने अवैध मंडी से लगा जाम, लोग परेशान

नोएडा। सेक्टर-135 थाना क्षेत्र के सामने सड़क किनारे लग रही अवैध रेहड़ी-पटरी मंडी के कारण स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को भारी जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दोनों ओर लगी अस्थायी दुकानों के चलते शाम के समय यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो जाती है और लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ता है।

थाना गेट के सामने लगती है मंडी

स्थानीय लोगों का कहना है कि सबसे बड़ी बात यह है कि यह अवैध मंडी थाना परिसर के ठीक सामने लगती है, बावजूद इसके स्थिति में कोई सुधार नहीं हो रहा। सड़क के दोनों किनारों पर बड़ी संख्या में ठेली और रेहड़ी लगने से मार्ग संकरा हो जाता है, जिससे वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। जानकारों का मानना हैँ की यह दिन मे कम और रात मे ज्यादा लगते हैँ.

लाइसेंसी वेंडरों का कारोबार प्रभावित

बताया जा रहा है कि कुछ दूरी पर नोएडा प्राधिकरण द्वारा अधिकृत वेंडिंग जोन भी बनाए गए हैं, जहां पंजीकृत वेंडरों से मासिक शुल्क लिया जाता है।

लाइसेंसी वेंडरों का आरोप है कि अवैध रूप से लग रही दुकानों के कारण उनका व्यापार प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि कार्यालयों और कंपनियों से निकलने वाले कर्मचारी वेंडिंग जोन तक जाने के बजाय पास में लगी अवैध दुकानों से खरीदारी कर लेते हैं, जिससे वैध दुकानदारों के लिए किराया निकालना भी मुश्किल हो गया है।

उठ रहे कई सवाल

स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने सवाल उठाया है कि जब अधिकृत वेंडरों से शुल्क वसूला जा रहा है, तो सड़क किनारे अवैध रूप से लगने वाली 150 से अधिक दुकानों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।

साथ ही यह भी सवाल उठ रहा है कि इन अवैध दुकानों से होने वाली कथित वसूली किसके पास पहुंच रही है और लगातार लगने वाले जाम के लिए जिम्मेदार कौन है।

कार्रवाई की मांग

क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन और यातायात विभाग से अवैध अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की है, ताकि आम नागरिकों को राहत मिल सके।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)