google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 30: निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन।।

समाज जागरण डेस्क नोएडा

नोएडा सेक्टर 30 राम विहार स्थित सामुदायिक केन्द्र मे समर्पिता अखिल भारतीय गैर सरकारी संगठन के द्वारा निशुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। इंडिया कैंसर सोसायटी दिल्ली द्वारा प्रायोजित एक निःशुल्क कैंसर जांच शिविर में लगभग 120 लोगों का जांच किया गया । शिविर आये ज्यादातर लोग या कहे 98 प्रतिशत लोग ऐसे थे लोगों जो अपना नाम भी ठीक ढंग से अपना नाम भी नही लिख सकते थे।

शिविर जो कि सुबह के 10 बजे से 2बजे तक आयोजित किया गया जिसके आयोजन में राम विहार के टीम ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। शिविर मे पहुँचे मेडिकल टीम के द्वारा मैमोग्राफी पैप स्मीयर चेस्ट एक्सरे ईएनटी , सीबीसी रक्त परीक्षण एवं बीपी जांच की गई। इंडिया कैंसर सोसायटी के तरफ से 3 डाक्टर सहित 12 सदस्यों ने शिविर को सफल बनाने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया जिसके लिए समर्पिता संस्थान की ओर से एक प्रतिक चिंह देकर धन्यवाद और टीम के लिए कृतज्ञता व्यक्त किया। समर्पिता के तरफ से जारी विज्ञप्ति मे कहा गया है कि संस्थान आगे भी जरुरतमंदो को लाभ पहुँचाने के लिए शिविर का आयोजन करेगा। खास कर उन लोगों के लिए शिविर समर्पित होगा जो लोग परीक्षण के लिए महंगे खर्च नही उठा सकते है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)