नोएडा सेक्टर 31 स्थिति व्यापारी विष्णु ट्रैडर्स के पुत्र पिछले सात दिनों से गायब है पुलिस अभी तक पता लगाने नाकामयाब रही है। जानकारों से प्राप्त सूचना के मुताबिक व्यापारी पुत्र लविश नोएडा सेक्टर 44के खजुर कॉलोनी के पास मे स्थित हनुमान मंदिर के पास से पिछले सात दिनों से गायब है। बताते चले कि ग्रेटर नोए़डा विलासपुर गाँव की मामला अभी थमा भी नही है कि एक और मामला सामने आने से व्यापार बंधुओं मे भारी आक्रोश है और अपने सुरक्षा को लेकर चिंतित दिखाई दे रहे है। आये दिन हो रहे घटना से व्यापार बंधु तो क्या आम आदमी मे भी डर का माहौल बनता जा रहा है। लवीश गुप्ता (10 वर्ष) एक निजी स्कूल मे 5वीं कक्षा के छात्र है। लवीश के पिता अमित उर्फ खगेश निठारी मे दुकान चलाते है। खगेश अपने परिवार के साथ मे नोएडा सेक्टर 44 मे रहते है। लवीश पिछले महीने के 24 तारीख से लापता है। मुकदमा दर्ज होने के बाद भी नोएडा पुलिस थाना सेक्टर 39 अभी तक खाली हाथ है। जिसको लेकर नोएडा मे व्यापारियों मे भारी आक्रोश है। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने इस मामले को लेकर नोएडा पुलिस के एसीपी प्रवीण कुमार सिंह से मुलाकत कर लापता बच्चे को जल्द से जल्द बरामद करने की मांग की है। नोएडा पुलिस ने भी व्यापारी नेताओं को 



