google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा सेक्टर 76 में पटरी दुकानदार और दुकान मालिक के बीच किराया विवाद

समाज जागरण डेस्क, नोएडा।
नोएडा के सेक्टर-76 स्थित आम्रपाली प्रिंसली स्टेट में पटरी दुकानदार और दुकान मालिक के बीच किराए को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जानकारी के अनुसार, पिछले महीने 3 अगस्त को पटरी दुकानदार ने दुकान के सामने जगह लेने के लिए 6 हजार रुपये मासिक किराया अदा किया था।

हालाँकि, अब दुकान मालिक ने पटरी दुकानदार से 30 हजार रुपये मासिक किराया मांगा है। उन्होंने कहा कि यह पर्व-त्योहार का समय है और अगर पटरी दुकानदार यह किराया नहीं देता, तो दुकान को सामान समेत बाहर फेंक दिया जाएगा।

पटरी दुकानदार ने हाल ही में विडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने यह स्थिति स्पष्ट की और कहा कि पिछले किराये के हिसाब से ही दुकान चल रही थी, लेकिन अचानक बढ़ाया गया नया किराया उनके लिए अस्वीकार्य है।

यह दुकान द स्टेशनरी प्वाइंट के सामने, दुकान नंबर 56 के पास लगी हुई है, और यह मूलतः फुटपाथ पर अवैध रूप से स्थापित की गई है।

स्थानीय लोग और पटरी दुकानदार प्रशासन से अपेक्षा कर रहे हैं कि वे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करें और व्यापारिक स्थलों पर बढ़ती ऐसी मनमानी से बचाव सुनिश्चित करें।

बताते चले कि दुकान के बाहर दुकान लगाकर किराया वसूलने वाला खेल कोई नया नही है। लगभग पूरे नोएडा की यही हालात है। नोएडा सेक्टर 27 तो इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। जहाँ पर हजारों के संख्या मे वेंडर है जो कि दुकानदार को किराया देते है बाहर दुकान लगाने के लिए। यही कारण है कि भले ही दुकान तक ग्राहक न पहुँचे लेकिन पटरी दुकानदारों का विरोध नोएडा सेक्टर 27 के दुकानदार नही करते है। पुलिस की क्या कहना है। भले ही कोई गाड़ी न खड़ी हो लेकिन गोल गप्पे के दुकान सड़क पर लगी रहती है और यातायात पुलिस उनके सुरक्षा मे खड़ी रहती है।

NoidaNews #PatriDukaan #KirayaVivad #NoidaSector76 #AmrapaliPrincelyState #FootpathShop #BusinessDispute #SamajJagran #NoidaUpdates


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)