google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नोएडा की सोसाइटी में फिर बवाल, रिटायर्ड IAS ने महिला को जड़ दिए थप्पड़

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा इलाके में आए दिन कुत्तों को लेकर बड़ी-बड़ी सोसाइटी में मारपीट के मामले सामने आते रहते हैं. इसी कड़ी में एक और हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां कुत्ते को लेकर एक महिला और रिटायर्ड आईएएस के बीच हाथापाई हो गई. हालांकि बाद में महिला का पति पूर्व आईएएस से मारपीट करता हुआ नजर आ रहा है. इस पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया. यह घटना सेक्टर-108 स्थित पार्क लॉरिएट सोसाइटी की है. बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है. महिला अपने साथ कुत्ते को लिफ्ट में ले जाना चाह रही थी.

वहीं रिटायर्ड आईएएस कुत्ते को लिफ्ट में जाने से मना कर रहे थे. इस दौरान दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई और विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई. महिला ने रिटायर्ड आईएएस का मोबाइल छीन लेती है. इसके बाद विवाद बढ़ जाता है. रिटायर्ड आईएएस महिला को एक थप्पड़ जड़ देते हैं. फिर दोनों के बीच कुछ देर तक हाथापाई होती है और थोड़ी देर बाद ही महिला का पति लिफ्ट में आकर रिटायर्ड आईएएस के साथ मारपीट करने लगता है.

वहीं मारपीट की सूचना मिलने के बाद कोतवाली सेक्टर-39 थाने की पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के साथ-साथ सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज को चेक किया. हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हो गया.

नोएडा की एक सोसाइटी में कुत्ते को लिफ्ट में ले जाने के विवाद में मारपीट. (फोटो-वीडियो ग्रैब)
वहीं इस घटना को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर ने अपने ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, ‘लिफ्ट में कुत्ता ले जाने को लेकर विवाद हुआ है. दोनों पक्षों से बातचीत की जा रही है, एसीपी-1 नोएडा माया थाना प्रभारी मौके पर हैं. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है, सीसीटीवी देखा जा रहा है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.’


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)