नोएडा। नोएडा स्टेडियम में शनिवार को टहलने गए वरिष्ठ पत्रकार और चेतना मंच से जुड़े अरुण सिन्हा पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में उनके पैर को कुत्तों ने बुरी तरह काट लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और पैर से काफी खून बहने लगा।

बताया गया कि अरुण सिन्हा शनिवार को रोजाना की तरह नोएडा स्टेडियम में टहलने गए थे। इसी दौरान चार-पांच कुत्तों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। एक कुत्ते ने उनके पैर को बुरी तरह काट लिया। हमले के बाद वह लहूलुहान हो गए।
घटना की जानकारी मिलने पर कुछ पत्रकार साथी उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल सेक्टर-39 लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बताया कि केवल एंटी-रेबीज इंजेक्शन पर्याप्त नहीं होगा और उन्हें रेबीज सीरम लगाए जाने की आवश्यकता है। अस्पताल में उस समय सीरम उपलब्ध नहीं होने पर अस्पताल प्रशासन से अनुरोध किया गया, जिसके बाद सीरम मंगवाया गया और अरुण सिन्हा को सीरम के इंजेक्शन लगाए गए।
परिजनों और करीबियों के अनुसार, हमले के बाद अरुण सिन्हा को काफी दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वह घर पर आराम कर रहे हैं। बताया गया कि पैर को जमीन पर रखते ही खून निकलने लगता है और उन्हें बाथरूम जाने तक में परेशानी हो रही है।
स्टेडियम में कुत्तों को लेकर उठे गंभीर सवाल
इस घटना के बाद नोएडा स्टेडियम में आवारा कुत्तों की मौजूदगी और उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों और पत्रकारों का कहना है कि अलग-अलग स्थानों से कुत्तों को लाकर स्टेडियम परिसर में छोड़ने और उन्हें वहां खाना खिलाने की वजह से उनकी संख्या लगातार बढ़ रही है।
सवाल यह है कि नोएडा स्टेडियम आखिर किसके लिए है?
क्या यह लोगों के टहलने, व्यायाम करने और स्वास्थ्य के लिए बनाया गया स्थान है या फिर यहां आवारा कुत्तों को रखने और खिलाने की जगह बनती जा रही है?
अगर एक वरिष्ठ पत्रकार पर चार-पांच कुत्ते हमला कर सकते हैं और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर सकते हैं, तो कल्पना कीजिए कि इसी तरह का हमला किसी छोटे बच्चे, महिला या बुजुर्ग पर हो जाए तो स्थिति कितनी गंभीर हो सकती है।
प्राधिकरण की जिम्मेदारी पर सवाल
घटना ने नोएडा प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना संबंधित व्यवस्था की जिम्मेदारी है। ऐसे में सवाल उठता है कि स्टेडियम परिसर में घूमने वाले लोगों को आक्रामक कुत्तों से सुरक्षित रखने के लिए क्या प्रभावी व्यवस्था की गई है?
कुत्तों के प्रति संवेदनशीलता अपनी जगह है, लेकिन मनुष्यों की सुरक्षा से समझौता भी नहीं किया जा सकता।
नोएडा स्टेडियम में हुई इस घटना के बाद अब जरूरत है कि प्राधिकरण पूरे मामले का संज्ञान ले, परिसर में कुत्तों की स्थिति का आकलन करे और ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करे जिससे पशुओं के प्रति संवेदनशीलता बनाए रखते हुए स्टेडियम में आने वाले लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।
वरिष्ठ पत्रकार अरुण सिन्हा के साथ हुई घटना ने एक बार फिर यह सवाल सामने ला दिया है कि किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार करने के बजाय प्राधिकरण कब जागेगा?
समाज जागरण | नोएडा
Noida #NoidaNews #NoidaStadium #DogAttack #DogBite #ArunSinha #NoidaAuthority #GautamBuddhNagar #UPNews
- 42 पूर्व जजों का खुला पत्र: चुनाव आयोग को कमजोर करने की कोशिशों पर जताई चिंता, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर उठाए सवाल*नई दिल्ली।** चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच 42 पूर्व न्यायाधीशों ने खुला पत्र जारी कर चुनाव आयोग, न्यायपालिका और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिशों पर गंभीर चिंता जताई है। पूर्व न्यायाधीशों ने बिना ठोस सबूत लगाए जा रहे ‘वोट चोरी’ जैसे आरोपों…
- जीपीएफ भुगतान के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तारछह लाख रुपये के जीपीएफ भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत, निगरानी टीम ने पटना के एम्स गोलंबर के पास रंगे हाथ पकड़ा रिपोर्ट : वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो पटना, 8 अक्टूबर 2026। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को दानापुर स्थित अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय के निम्नवर्गीय लिपिक विजय कुमार को 20…
- शराबबंदी के बावजूद नहीं थम रही तस्करी, बहादुरगंज में 361 लीटर विदेशी शराब बरामदकार को सड़क किनारे छोड़ अंधेरे में फरार हुआ चालक, उत्पाद विभाग ने टाटा नेक्सन जब्त कर शुरू की जांच रिपोर्ट : वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज, 8 अक्टूबर 2026। बिहार में वर्ष 2016 से शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। किशनगंज जिले के…
- क्रॉसिंग रिपब्लिक में पेड़ों की कटाई पर बवाल, शिकायत के बाद वन विभाग की टीम पहुंची मौके परकटाई-छंटाई के नाम पर 10 इंच तक के पेड़ काटने का आरोप, ठेकेदार का फोन नहीं उठा तो पत्रकार रविंद्र आर्य ने थाने में दी शिकायत रिपोर्ट : रविंद्र आर्य गाजियाबाद, 8 अक्टूबर 2026। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में पेड़ों की कटाई-छंटाई को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय पत्रकार रविंद्र आर्य ने आरोप लगाया…
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में उतरा नोएडा का वैश्य समाज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*नोएडा, 8 अक्टूबर।** मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बुधवार को नोएडा का वैश्य समाज एकजुट नजर आया। समस्त वैश्य समाज के संयुक्त नेतृत्व में विभिन्न वैश्य संगठनों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने नगर दंडाधिकारी (सिटी मजिस्ट्रेट), नोएडा के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। इस अभियान में अखिल भारतीय…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








