छह लाख रुपये के जीपीएफ भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत, निगरानी टीम ने पटना के एम्स गोलंबर के पास रंगे हाथ पकड़ा
रिपोर्ट : वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो
पटना, 8 अक्टूबर 2026। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को दानापुर स्थित अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय के निम्नवर्गीय लिपिक विजय कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी पटना के एम्स गोलंबर स्थित बुल्लु पान दुकान के पास से की गई।
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, नौबतपुर थाना क्षेत्र के निसरपुरा निवासी राजेन्द्र प्रसाद ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके जीपीएफ खाते से छह लाख रुपये के भुगतान के एवज में आरोपी लिपिक द्वारा रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने आरोपों का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि होने के बाद निगरानी थाना कांड संख्या 118/26 दर्ज किया गया।
इसके बाद पुलिस उपाधीक्षक आसिफ इकबाल मेहदी के नेतृत्व में धावादल का गठन किया गया। टीम ने योजना के तहत कार्रवाई करते हुए विजय कुमार को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद आरोपी लिपिक से पूछताछ की जा रही है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को निगरानी के विशेष न्यायालय, पटना में प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।
2026 में 108 ट्रैप कार्रवाई
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अनुसार, वर्ष 2026 में भ्रष्टाचार के खिलाफ अब तक 118 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। इनमें 108 मामले ट्रैप से संबंधित हैं। इन मामलों में कुल 108 अभियुक्तों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया जा चुका है।
ब्यूरो के मुताबिक, इन कार्रवाई के दौरान अब तक 38 लाख 8 हजार 800 रुपये की रिश्वत की राशि बरामद की गई है। इसके अलावा 37 हजार रुपये कीमत की एक वाशिंग मशीन भी बरामद की गई है।
वर्ष 2025 में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने कुल 101 ट्रैप मामले दर्ज किए थे। इन मामलों में 37 लाख 80 हजार 300 रुपये की रिश्वत राशि बरामद किए जाने की जानकारी दी गई थी।
- जीपीएफ भुगतान के बदले 20 हजार रुपये रिश्वत लेते लिपिक गिरफ्तारछह लाख रुपये के जीपीएफ भुगतान के लिए मांगी थी रिश्वत, निगरानी टीम ने पटना के एम्स गोलंबर के पास रंगे हाथ पकड़ा रिपोर्ट : वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो पटना, 8 अक्टूबर 2026। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने गुरुवार को दानापुर स्थित अवर प्रमंडल पशुपालन कार्यालय के निम्नवर्गीय लिपिक विजय कुमार को 20…
- शराबबंदी के बावजूद नहीं थम रही तस्करी, बहादुरगंज में 361 लीटर विदेशी शराब बरामदकार को सड़क किनारे छोड़ अंधेरे में फरार हुआ चालक, उत्पाद विभाग ने टाटा नेक्सन जब्त कर शुरू की जांच रिपोर्ट : वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज, 8 अक्टूबर 2026। बिहार में वर्ष 2016 से शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। किशनगंज जिले के…
- क्रॉसिंग रिपब्लिक में पेड़ों की कटाई पर बवाल, शिकायत के बाद वन विभाग की टीम पहुंची मौके परकटाई-छंटाई के नाम पर 10 इंच तक के पेड़ काटने का आरोप, ठेकेदार का फोन नहीं उठा तो पत्रकार रविंद्र आर्य ने थाने में दी शिकायत रिपोर्ट : रविंद्र आर्य गाजियाबाद, 8 अक्टूबर 2026। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में पेड़ों की कटाई-छंटाई को लेकर विवाद सामने आया है। स्थानीय पत्रकार रविंद्र आर्य ने आरोप लगाया…
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में उतरा नोएडा का वैश्य समाज, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन*नोएडा, 8 अक्टूबर।** मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के समर्थन में बुधवार को नोएडा का वैश्य समाज एकजुट नजर आया। समस्त वैश्य समाज के संयुक्त नेतृत्व में विभिन्न वैश्य संगठनों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने नगर दंडाधिकारी (सिटी मजिस्ट्रेट), नोएडा के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन प्रेषित किया। इस अभियान में अखिल भारतीय…
- वृंदावन गुरुकुल में पानी के टैंक की सफाई के दौरान चार छात्रों की मौत, संचालक गिरफ्तारटैंक में सफाई के लिए उतरे छात्रों की दम घुटने से गई जान, बचाने पहुंचे एक अन्य छात्र की भी बिगड़ी हालत; पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू की जांच मथुरा। वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित महर्षि पाणिनि संस्कृत गुरुकुलम में पानी के टैंक की सफाई के दौरान चार छात्रों की मौत का मामला सामने…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








