नोएडा स्टेडियम में 27 अक्टूबर को प्रवासी महासंघ धूमधाम से मनाएगा छठ पूजनोत्सव का महापर्व

समाज जागरण 24 अक्टूबर 2025 | नोएडा


नोएडा स्टेडियम में 27 अक्टूबर को प्रवासी महासंघ धूमधाम से मनाएगा छठ पूजनोत्सव का महापर्व

नोएडा। आगामी 27 अक्टूबर 2025 को नोएडा स्टेडियम में प्रवासी महासंघ नोएडा द्वारा छठ पूजनोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महासंघ के अध्यक्ष आलोक वत्स ने जानकारी देते हुए बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी छठ महापर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
कार्यक्रम में एनसीआर क्षेत्र में रहने वाले सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है। आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए एक अस्थायी कुंड बनाया जा रहा है, जिसे जल एवं गंगाजल से भरा जाएगा। व्रती यहां अस्ताचलगामी सूर्य और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत पूर्ण करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना अनु सिन्हा अपने समूह के साथ नृत्य प्रस्तुत करेंगी, वहीं भोजपुरी गायिका अनन्या सिंह अपनी मधुर प्रस्तुति से वातावरण को भक्ति रस में रंगेंगी।

महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष टी. एन. चौरसिया ने बताया कि संगठन का मूल उद्देश्य प्रवासियों को अपनी माटी से जोड़ना और उनके सुख-दुख में सहभागी बनना है। उन्होंने कहा, “दिल्ली-एनसीआर में रह रहा कोई भी प्रवासी अपने को अकेला न समझे, प्रवासी महासंघ हर परिस्थिति में उसके साथ है।”

महासचिव अवधेश राय ने बताया कि व्रतियों की सुविधा के लिए चारों ओर सीढ़ीनुमा घाट बनाया जा रहा है ताकि किसी श्रद्धालु को अर्घ्य देने में कोई असुविधा न हो।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं पूजा संयोजक विकास तिवारी ने बताया कि छठ घाट का आकार 60×120 फीट का होगा। व्यवस्था बनाए रखने के लिए 100 से अधिक वॉलेंटियर्स तैनात रहेंगे और ड्रोन कैमरों से निगरानी की जाएगी। घाट में गंगाजल के साथ ताज़े गुलाब के फूलों से सजावट भी की जाएगी।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पूरे घाट क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं, साथ ही प्राइवेट सुरक्षा कर्मी और वॉलेंटियर्स भी लगातार निगरानी रखेंगे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय कलराज मिश्र (पूर्व सांसद एवं राज्यपाल) शामिल होंगे।
अतिविशिष्ट अतिथि होंगे डॉ. महेश शर्मा (पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद गौतमबुद्धनगर),
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नोएडा विधायक पंकज सिंह और श्रीमती विमला बाथम (पूर्व अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग) उपस्थित रहेंगी।

इस अवसर पर महासंघ के पदाधिकारी — अध्यक्ष आलोक वत्स, कार्यकारी अध्यक्ष टी. एन. चौरसिया, महासचिव अवधेश राय, कोषाध्यक्ष श्रीमती छाया राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंहविकास तिवारीविजय कुमार सिंहमिथलेश रायमीनाक्षी साहीछोटेलाल शर्माअभिनव पांडेयअनुज त्रिपाठीकमलेश तिवारीआकाश तिवारीमृत्युंजय त्रिपाठीराजेश तिवारीनितांत चौधरीसतरंजन कुमारश्रवण तिवारी एवं अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

महासंघ ने सभी श्रद्धालुओं, मीडिया प्रतिनिधियों और समाजसेवियों से अपील की है कि वे इस भव्य छठ पूजनोत्सव में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।


🕉️ समाज जागरण न्यूज़ पोर्टल
आपकी आस्था, आपकी खबर – समाज की आवाज़

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)