समाज जागरण नोएडा
नोएडा प्राधिकरण के द्वारा व्यवस्थित किये जा रहे वेंडिंग जोन मे वैध वेंडर से ज्यादा अवैध वेंडर है जो प्राधिकरण के सर्किल आफिसर, कर्मचारी और अधिकारी के अलावा टीवीसी मेंबर के जेब भी भर रहे है। जिसके कारण लाइसेंसी वेंडर को अपना खर्चा तो दूर की बात है प्राधिकरण को दिए जाने वाली किराया निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
नोएडा सेक्टर 2 वर्क सर्किल 1 तथा जोन संख्या 2 में ठेली लगाने वाले वेंडर श्री हमूमन्त पुत्र श्री पोहपे, कन्ट्रोल संख्या 9758 नें नोएडा प्राधिकरण के कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखकर इस बात की शिकायत की है, इसका प्रतिलिपी प्रदेश के मुख्यमंत्री को भेजा है। उनका कहना है कि प्राधिकरण के द्वारा 2019 में ड्रा निकाला गया और उनको वेंडिंग जोन में कार्य करने के लिए लाइसेंस दिया गया जिसके लिए हर माह 1800 किराया तय की गई। जिसके तहत वेंडर अभी तक प्राधिकरण को 43 हजार 200 रुपये जमा कराया है।
वेंडर नें कहा है कि 10 हजार 800 रुपया मेरे द्वारा जमा नही कराया गया है। जिसके लिए नोएडा प्राधिकरण के कनिष्ठ अभियंता, सुपरवाइजर व अन्य अधीनस्थ अधिकारियों को बताया है। वेंडर ने कहा है कि हम लोगों को लाइसेंस दिया जिसके लिए हम लोग किराया भी देते है। इसके बावजूद जोन और उसके आस-पास में अवैध वेंडर को व्यवस्थित किया गया है जिसके कारण हम लोगों का कारोबार बंद है, किराया निकालना मुश्किल हो रहा है।
प्राधिकरण के मुख्य कार्यापालक अधिकारी से वेंडर ने निवेदन किया है कि वेंडिंग जोन में सिर्फ लाइसेंस प्राप्त वेंडर को ही कार्य करने दिया जाय। अन्यथा हम लोगों को किराया जमा कराना बड़ा मुश्किल होगा। जब सभी लोग वेंडिंग जोन और उसके आस पास ही कार्य करेंगे तो फिर किराया देना और नही देना बराबर है। जल्द से जल्द अवैध वेंडर को जोन से हटाया जाय।
वेंंडर के इस निवेदन पर कितना कार्यवाही होता है या फिर यह लेटर भी रद्दी के टोकरी का हिस्सा बनकर रह जायेगा यह तो आने वाला समय ही बतायेगा लेकिन वेंडर के मसीहा कहने वाले टीबीसी मेंबर आखिर प्राधिकरण के इस रवैया पर चुप क्यो है ? क्या यह नही माना जाना चाहिए कि यह सब मिलीभत से चल रहा है।
- दैनिक समाज जागरण PDF – 24 अप्रैल 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकð दिल्ली–एनसीआर | 24 अप्रैल 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें धार्मिक यात्रा…
- संदिग्ध परिस्थितियों में हैंडपंप पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिससमाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़गांवा में रमेश अगरिया पुत्र शंकर अगरिया उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाराम के घर के रोड के दक्षिण साइड हैंड पंप के फाउंडेशन पर मृतक पाया गया दिनांक 23/4/ 26 गांव वालो ने देखा कि कोई आदमी…
- बालू लदा ट्रक पलटने से चालक की दर्दनाक मौतसमाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे के आसपास उस समय हुआ जब बालू लादकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित…
- सीओ कार्यालय पर तैनात स्टेनो वेद प्रकाश सिंह का हुआ ट्रांसफरसीओ कार्यालय एवं पुलिस चौकी दुद्धी से दी गई भावभीनी विदाई, समाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। पुलिस उपाध्यक्ष दुद्धी कार्यालय पर लगभग 1 वर्षों से कार्यालय में पुलिस स्टेनो के पद पर तैनात वेद प्रकाश सिंह का स्थानांतरण जिला मुख्यालय सोनभद्र सीओ सिटी कार्यालय पर होने के उपरांत आज दिन बुधवार को सीओ कार्यालय दुद्धी पर विदाई…
- नगर पंचायत दुद्धी के सार्वजनिक स्थानों एवं पोलों पर लगे होर्डिंग बैनर हटाए गएसमाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा कस्बे में लगे पोल से बैनर एवं होर्डिंग हटाए जाने का अभियान शुरू हुआ तो देखने वालों की भीड़ उमड़ गई और हर कोई यह जानना चाहता था कि चुनाव अचार संहिता लागू हों गई क्या या कोई और बात हैं, जिसे लेकर नगर पंचायत बैनर होर्डिंग हटवाने…








