-ग्रामीणों ने कराया मृत महिला बेबस मां का अंतिम संस्कार
जुनेद अहमद, समाज जागरण
रतसर (बलिया) : कड़ाके की ठंड में दर्द से कराहती 62 साल की फूलझरिया देवी ने रविवार तड़के आखिरकार दम तोड़ दिया। यह मां की ममता ही थी, जिन बेटों ने उन्हें लावारिस मरने के लिए छोड़ दिया था, उन्हीं की एक झलक देखने को वे अंतिम सांस तक बेकरार रहीं।
उनकी मौत पर गांव के लोगों में गम था और बेटों के प्रति उतना ही गुस्सा। मां के मौत के बाद भी उनके दोनों बेटे अंतिम संस्कार में नहीं पहुंचे। ग्राम प्रधान युगल किशोर यादव ने ग्रामीणों की मदद से मुखाग्नि दिलाई । गड़वार थाना क्षेत्र के बहादुरपुर कारी गांव में सुबह से ही मातम था । ग्राम प्रधान युगल किशोर के मुताबिक रामसकल गुप्ता के दो पुत्र राजेश गुप्ता एवं टुनटुन गुप्ता है। कुछ वर्ष पूर्व फूल झरिया देवी के पति रामसकल की मौत हो गई। पति के मौत के बाद फूल झरिया देवी पूरी तरह से टूट चुकी थी। जबकि मां से दोनों बेटों ने किनारा कर लिया। हालांकि पति के मरने के बाद पिता की जायदाद में दोनों बेटों को साथ ही एक हिस्सा मां को भी मिला था। मृतका अपना जीवन निर्वहन छोटे बेटों में रहकर किसी तरह से जीवन यापन करती थी। इस बात को लेकर बड़ा बेटा नाराज रहता था।
जब कि छोटा बेटा दिव्यांग होने के साथ ही हमेशा शराब के नशे में डूबा रहता था। मुफलिसी के दौर में मां का किसी तरह से जीवन यापन करता था। रविवार की सुबह आखिर कार फूलझरिया देवी ने दम तोड़ दिया । मौत के बाद मुखाग्नि देने एवं अंतिम संस्कार करने से दोनों बेटों ने इन्कार कर दिया। गांव वालों के लाख मनाने के बाद भी अंतिम संस्कार के लिए तैयार नही हुए। अन्त में ग्राम प्रधान ने ग्रामीणों के सहयोग से मृतका का अंतिम संस्कार गांव स्थित नवनिर्मित मथुरा मुक्तिधाम में कराया। साथ ही मृतका की तेरहवी का भी इंतजाम अपने स्तर से करने की व्यवस्था की । अंतिम संस्कार में पूर्व प्रधान हरिनारायण पासवान, धनंजय सिंह, मनोज वर्मा, देवेन्द्र यादव, बब्बन यादव आदि मौजूद रहे I
- दैनिक समाज जागरण PDF – 22 जुलाई 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंकदिल्ली–एनसीआर | 22 जुलाई 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। दैनिक समाज जागरण दिल्ली–एनसीआर से नियमित…
- नबीनगर: पिपरा पंचायत में सहयोग शिविर डीएम एसपी ने किया उद्घाटनदैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)नबीनगर (बिहार)”प्रशासन अब जनता के दरवाजे पर” इसी संकल्प के साथ मंगलवार को नबीनगर प्रखंड की पीपरा पंचायत स्थित +2 उच्च विद्यालय सत्येंद्र नारायण सिंह परिसर में सोमवार को भव्य “सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया।शिविर की संयुक्त अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अभिलाषा शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा…
- तेज रफ्तार का कहर: टाटा मैजिक के चपेट में आने से बाइक सवार दो घायलसमाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के भभाईच पटेल मोड़ के समीप मंगलवार को लगभग 8 बजे पटवध से करगरा से तेज रफ्तार जा रही टाटा मैजिक वाहन के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गये हैं।जिसमें एक को हल्की फुल्की चोट आई है वही महिला को गम्भीर…
- खरीफ सीजन में किसानों को राहत: सोनभद्र की 38 सहकारी समितियों को डीएपी व एनपीकेएस उर्वरक आवंटित•~ कालाबाजारी, ओवररेटिंग या कृत्रिम अभाव की शिकायत मिले तो किसान तत्काल करें संपर्क नंबर पर शिकायत समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। खरीफ अभियान 2026 के दौरान फास्फेटिक उर्वरकों की बढ़ती मांग को देखते हुए जिला प्रशासन ने किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने के लिए बड़ा कदम उठाया है। जिला स्तरीय उर्वरक…
- मीनाबाजार घाघर नदी पर बना वैकल्पिक संपर्क मार्ग तेज बहाव में बहकर धराशायी•~ जिला कारागार गुरमा का संपर्क टूटा, 7-8 किमी अतिरिक्त सफर को मजबूर लोग समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। गुरमा स्थित जिला कारागार को मारकुंडी से जोड़ने वाले मुख्य संपर्क मार्ग पर घाघर नदी पुल के नव निर्माण कार्य के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा आवागमन बनाए रखने के लिए मीनाबाजार घाघर नदी…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








