google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

थाना चोपन की साइबर टीम ने आवेदिका की फ्राड हुई धनराशि कुल 10000/- रुपये मूल खाते मे कराया वापस*

समाज जागरण

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्रांतर्गत की आवेदिका संगीता देवी पत्नी अवधेश कुमार निवासी कुरहुल थाना चोपन जनपद सोनभद्र के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आधार एनेबल पेमेन्ट सिस्टम के माध्यम से 10000/- रुपये की ठगी कर ली गयी थी, जिसके सम्बन्ध में आवेदिका द्वारा दिनांक 28.08.2025 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से आनलाईन शिकायत दर्ज करायी गई ।


पुलिस अधीक्षक द्वारा साइबर अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन विजय कुमार चौरसिया के कुशल नेतृत्व मे व का0 सुनील कुमार साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन की साइबर टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल का अवलोकन कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित करके सम्बन्धित से समन्वय स्थापित कर आवेदिका की आधार एनेबल पेमेन्ट सिस्टम के माध्यम से फ्राड हुई धनराशि कुल 10000/- रुपये को उसके मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया। आवेदिका द्वारा उच्चाधिकारीगण व थाना चोपन की साइबर टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)