google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

हत्या के प्रयास मामले में फरार 7 अभियुक्तों के घर चिपकाया गया इश्तेहार

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नवीनगर प्रखंड के माली थाना क्षेत्र के परमेश्वरी गांव में हत्या के प्रयास के एक गंभीर मामले में फरार चल रहे 7 अभियुक्तों के घर पुलिस ने इश्तेहार चिपकाया है। ये अभियुक्त सिकंदर यादव, कमलेश यादव, लल्लू यादव, राकेश कुमार सिंह, जितेंद्र यादव, मुकेश कुमार एवं क्लेन्द्र यादव हैं और परमेश्वरी गांव के रहने वाले हैं ।माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय ने बताया कि इन अभियुक्तों के खिलाफ पूर्व में ही मामला दर्ज किया गया था, लेकिन बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद वे न्यायालय या थाना में उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में यह कार्रवाई की गई है।थानाध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि इश्तेहार चिपकाने के बावजूद यदि अभियुक्त तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध कुर्की-जब्ती की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस लगातार उनलोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)