google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क हादसे में गन्ना ढुलाई वाहन चालक की मौत

कुलदीप सिंह | लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद में रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में गन्ना ढुलाई वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा घने कोहरे के कारण हुआ, जिससे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैगलगंज निवासी अमित पंडित ट्रैक्टर से गन्ना लेकर चीनी मिल में उतारने के बाद क्रय केंद्र की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान जहानीखेड़ा–बरबर मार्ग पर चंदिला चौराहा के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन से उनके ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि अमित पंडित की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पसगवां थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

पुलिस ने दुर्घटना से संबंधित आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)