मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की त्रुटि पूर्ण आदेश से उपजी समस्या
समाज जागरण
बिरसिहपुर पाली । अब पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की कमान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौरी में पदस्थ चिकित्सक शुमम संगीत साकेत के व्दारा चलाई जायेगी। उक्ताशय के आदेश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के व्दारा जारी किये गए हैं। विदित होवे की मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी उमरिया ने अपने पत्र क्र स्था/2025/2215 दिनांक 17-5-25 को डां निशांत सिंह परिहार मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी पाली को कार्य मुक्त करते हुए इस पद का प्रभार प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चौरी में पदस्थ चिकित्सक शुभम संगीत साकेत को देने के आदेश जारी कर दिए गए हैं, जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में ही इनसे वरिष्ठ चिकित्सक पदस्थ देखे जा सकते हैं । ध्यान देने योग्य है कि पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में विमल जैन वरिष्ठ चिकित्सक पदस्थ है, जिन्होंने इस दायित्व का निर्वहन भी लंबे समय तक किया है, इसके अलावा भी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में इनसे वरिष्ठ चिकित्सक पदस्थ थे, लेकिन प्रभार चौरी में पदस्थ चिकित्सक को दिया जाना, उमरिया जिला स्वास्थ्य विभाग में मची अंधेर गर्दी को उजागर करके रख दिया है। हैरानी की बात है कि स्वास्थ्य विभाग में वरिष्ठो की उपेक्षा करते हुए कनिष्ठ चिकित्सको को प्रभार दिया जाना अपने आप में सवालों के घेरे में बताया जाता है। जानकर सूत्रों का मानना है कि चौरी में पदस्थ चिकित्सक जिन्हें मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी बनाया गया उनके पिता कौशल साकेत जिला चिकित्सालय उमरिया में मुख्य लिपिक के पदस्थ है जिनके वर्चस्व के कारण कनिष्ठ चिकित्सक को मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी के कारण पद पर पदस्थ कर दिया गया है। जिला चिकित्सालय में मची इस अधेंर गर्दी देखते ही बनती है जहाँ पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पाली में पदस्थ चिकित्सको की बजाय चौरी के चिकित्सक को बागडोर सौंप दी गई है। बताया जाता है कि चौरी में पदस्थ चिकित्सक वैसे भी कभी कभार ही चौरी अस्पताल जाते थे, अब तो उनका वहाँ पहुचना कठिन हो गया है। ग्रामीण अंचलों के चिकित्सक तो वैसे ही नगरीय क्षेत्रों में काम करने की ललक से भरे रहते हैं फिर ऊपर से मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी की कुर्सी मिल जाये तो कहना ही ?
कलेक्टर उमरिया से जनापेक्षा है कि खंड चिकित्सा अधिकारी पाली के पदस्थापना संबंधी आदेश की समीक्षा कर उचित कार्यवाही करेंगे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



