दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार)नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं मौके से एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्कर की पहचान पटना जिले के लालबाबू चौधरी के रूप में की गई है।थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि पुलिस को गुप्त आसूचना मिली थी कि नवीनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम सुरार में अवैध अंग्रेजी शराब की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी की।छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 18 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर ली। इस कार्रवाई में पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को भी दबोच लिया। गिरफ्तार तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



