google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

माँ की हत्या कर फरार चल रहे अपराधी को ओबरा पुलिस ने किया गिरफ्तार

समाज जागरण

सोनभद्र। थाना ओबरा क्षेत्र अन्तर्गत बिल्ली रेलवे स्टेशन के पास अभियुक्त खेदू भुइया पुत्र स्व0 लोटन भुईया निवासी पाण्डेयपुर थाना पाटन जिला पलामू झारखण्ड द्वारा घरेलू विवाद में अपनी सगी माँ श्री मती पुचिया देवी उम्र करीब 54 वर्ष की हत्या कर के मौके से फरार हो गया था । इस सम्बन्ध में मु0अ0सं0- 59/2024 धारा 304 भादवि का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किया गया किन्तु गिरफ्तारी न होने पर कुर्की की कार्यवाही करने के पश्चात अभियुक्त खेदु भुईया के विरुद्ध आरोप पत्र मा0 न्यायालय में प्रेषित किया गया था और अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा पूर्व में 25000/रु0 का पुरस्कार घोषित किया गया था।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के निर्देश के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में थाना ओबरा की पुलिस टीम ने अथक प्रयास से आज दिनांक 01.07.2025 को फरार चल रहे एंव 25000/ रूपये पुरस्कार घोषित अभियुक्त खेदू भुइया पुत्र स्व0 लोटन भुईया निवासी पाण्डेयपुर थाना पाटन जिला पलामू झारखण्ड उम्र करीब 32 वर्ष को मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन बिल्ली के पास से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेजा गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)