संवाददाता शिव प्रताप सिंह। दैनिक समाज जागरण
ओबरा/ सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक के द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम में फरार चल रहे व पुरस्कार घोषित अपराधियों तथा वांछित वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय महोदय श्री कालू सिंह व श्री हर्ष पाण्डेय क्षेत्राधिकारी महोदय ओबरा के कुशल निर्देशन मे प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व मे आज दिनांक 04.03.2025 को काफी समय से फरार चल रहे वारण्टी/अभियुक्त 1. रामगुल्ली पुत्र स्व0 घरभरन निवासी परसोई थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 47 वर्ष जिसके विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा मु0नं0 1162/2018 धारा 323,504,506 भादवि तथा 2. नारद यादव पुत्र गुलाबचन्द्र यादव निवासी करमसार थाना ओबरा जनपद सोनभद्र उम्र करीब 35 वर्ष , के विरूद्ध मा0 न्यायालय द्वारा मु0नं0 1068/2011 धारा 504,506,427 भादवि के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था, जिसकी गिरफ्तारी समय क्रमशः 09.30 बजे व 09.35 बजे पर ओबरा पुलिस द्वारा की गयी तथा गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण को सम्बन्धित मा0 न्यायालय पेश करने हेतु रवाना किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



