समाज जागरण/ अकबर अली
सोनभद्र। बभनी मण्डल क्षेत्र में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर विभिन्न मन्दिरों और देव स्थानों में पूजा अर्चना कर पुजारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया , प्रसाद वितरण किया गया।भाजपा मण्डल अध्यक्ष बभनी लालकेश कुशवाहा के द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मन्दिर के पुजारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इसी क्रम लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता मण्डल महामंत्री मंत्री द्वारा हनुमान मंदिर भंवर के पुजारी राम प्रकाश शर्मा को अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया। अरुण सिंह खरवार अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री, द्वारा ने ब्रह्म बाबा नधिरा देव स्थान के प्रमुख महादेव दुबे को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। रामेश्वर शर्मा पूर्व मण्डल अध्यक्ष बभनी द्वारा राधाकृष्ण मंदिर मचबन्धवां के पुजारी भागवत को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान युगुल किशोर चतुर्वेदी, अंगद कश्यप, छोटेलाल कश्यप, प्रहलाद बियार, उमेश दुबे, कृष्णानंद दुबे, पूनम के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



