google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

युवक की मौत की खबर सुनते ही ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख कर किया बवाल

दैनिक समाज जागरण मुन्ना पासवान ब्यूरो चीफ नालंदा बिहार शरीफ
सोमवार की सुबह रहुई थाना क्षेत्र इलाके के शेरपुर गाँव मे क्षतिग्रस्त पुल से नीचे गिरकर पंचाने नदी में डूबने से एक युवक धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गयी।घटना की जानकारी मिलते ही शेरपुर गांव में कोहराम मच गया।मृतक की पहचान शेरपुर गांव निवासी संजय पासवान के 19 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार किसी काम से शेरपुर गांव से इतासँग गाँव की ओर जा रहे थे।तभी शेरपुर गांव के पास पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण वह पंचाने नदी में गिर गया।जिससे डूबने से युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने आक्रोशित होकर नए पुल की निर्माण को लेकर शव को सड़क पर रखकर रहुई बिहार शरीफ मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया।और जमकर हंगामा भी किया।सूचना पाकर रहुई थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर आक्रोशित ग्रामीणों को समझा बुझाने में जुट गई है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)