नंदा रजक, दैनिक समाज जागरण , बामनी संवाददाता, पटमदा
पटमदा : आदिवासी कुड़मी समाज केंद्रीय समिति की ओर से पूर्व घोषित कार्यक्रम गाछ रोपा होमदुमि (वृक्षारोपण अभियान) के तहत बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत मुकरुडीह गांव के जाहेरथान में समाजसेवी अरुण महतो की अगुवाई में साल एवं महुआ के पौधे लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने बताया कि हम प्रकृति पूजक समुदाय के धर्म स्थल खुले आसमान के नीचे पेड़ों के बीच अवस्थित होता है। इसका संबंध आस्था के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण से भी जुड़ा हुआ है। उन्होंने समाज के सभी लोगों से अपने-अपने क्षेत्र में व्यक्तिगत स्तर पर इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य रूप से आदिवासी कुड़मी समाज (आकुस) झारखंड प्रदेश कमेटी के सदस्य निवारन महतो, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुधांशु महतो, जिला सचिव प्रकाश महतो, फुलचांद महतो, रुद्रप्रताप महतो, आशीष टुडू, झरी कर्मकार, सुनील महतो, खगेन महतो, तरनीकांत महतो व विभूति महतो आदि मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



