google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नवरात्र के पांचवें दिन काशी में आस्थावान जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी मंदिर में उमड़े भारी भीड़ यहां माता स्कन्द माता के रूप में विराजमान हैं भक्त यहां संतान सुख की मनोकामना के साथ दर्शन पूजन करने आते हैं

समाज जागरण वाराणसी ब्यूरो

वाराणसी धर्म की नगरी काशी में नवरात्रि की धूम है शारदीय नवरात्र के पांचवें दिन भक्त जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी मंदिर में उमड़ पड़े हैं यहां माता स्कन्द माता के रूप में विराजमान हैं उनकी गोद में भगवान् शंकर के पुत्र कार्तिकेय मौजूद हैं मंदिर के पुजारी के अनुसार यहां निसंतान महिलाओं को अवश्य दर्शन करना चाहिए क्योंकि मां के दर्शन मात्र से संतान सुख मिलता है मंदिर के पट मंगला आरती के बाद खुले तो पूरा मंदिर परिसर माता के जयकारे से गूंज उठा।

क्यू पड़ा स्कंदमाता नाम

मंदिर के महंत गोपाल मिश्रा ने बताया कि नवरात्र के पांचवें दिन स्कन्द माता के दर्शन का विधान है इनका मंदिर काशी में जैतपुरा में स्थित है माता यहां भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय को गोद में लेकर विराजमान है मान्यता है कि माता ने तारकासुर के वध के लिए कार्तिकेय को प्रशिक्षित किया था और ज्ञान दिया था जिसके बाद कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया तभी से इनका नाम स्कंदमाता पड़ा।

मिलता है संतान का सुख
महंत ने बताया कि जिन लोगों को बोलने या चलने में दिक्कत होती वो लोग यहां दर्शन-पूजन करने साल भर आते हैं माता उनके दुःख हर लेती हैं इसके अलावा जिन महिलाओं को अभी तक संतान सुख नहीं मिला है और वो परेशान हैं उन्हें यहां दर्शन करना चाहिए माता दर्शन मात्र से संतान सुख देती हैं इसके अलावा उनके दर्शन से मोक्ष प्राप्ति में आसानी होती है सुबह से लगी है कतार कड़ी सुरक्षा व्यवस्था माता बागेश्वरी देवी मंदिर जैतपुरा में विराजित स्कंदमाता के दर्शन के लिए आस्थावानों का रेला उमड़ा है ऐसे वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं पूरे परिसर में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है!


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)