बंदरों के झुंड ने बाइक सवार युवक को घेरा
बंदरों के हमले से बचने के लिए युवक ने ली अस्पताल में शरण
समाज जागरण वाराणसी ब्यूरो
वाराणसी।अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर के समीप गुरुवार की सुबह एक बाइक की चपेट में एक बंदर का बच्चा आया गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया, मौके पर आक्रोशित बंदरों ने युवक को खूब छकाया। बताते चले की मोहांव निवासी ज्ञानेंद्र तिवारी अपने बाइक से आज प्रातः वाजिदपुर जा रहा था। तभी महावीर मंदिर के समीप सड़क पार करते समय एक बंदर का बच्चा उसकी बाइक की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटनास्थल पर मौजूद बंदरों के झुंड ने उस युवक को घेर लिया। युवक किसी तरह अपने हेलमेट से बंदरों के वार से बचते हुए एक अस्पताल में भाग गया, बंदरों का झुंड वहां भी पहुंच गया, अस्पताल कर्मियों ने किसी तरह दरवाजा बंदकर युवक की जान बचाई। बंदरों के भय के कारण करीब दो घंटे तक युवक अस्पताल में छुपा रहा। बंदरों के जाने के बाद युवक डरते हुए अपने गंतव्य को रवाना हुआ। इस घटना से क्षेत्र में काफी चर्चा का विषय बना रहा।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



