google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सत्र के प्रथम दिन बच्चों के स्वागत के साथ पुस्तक वितरित,स्कूल चलो अभियान की निकली रैली

समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।विकास खण्ड हरहुआ स्थित प्राथमिक विद्यालय हटिया,प्रा0 वि0 करोमा, प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक वि0 मुर्दहाँ सहित अन्य विद्यालयों में सत्र के प्रथम दिन बच्चों को तिलक लगाकर व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। बच्चों को पुस्तकें भी वितरित किया गया।सत्र के प्रथम दिन ही पुस्तकें प्राप्त कर बच्चे अत्यधिक प्रसन्न दिखे।


विकास क्षेत्र हरहुआ के ए आर पी अनिल सिंह द्वारा प्राथमिक विद्यालय हटिया और शैलेश मिश्र द्वारा प्राथमिक विद्यालय भोहर में स्कूल चलो अभियान का शुभारम्भ किया गया।बच्चे अपने हाथों में स्लोगन लिखे तख्तियां लेकर नारे लगाते हुए चल रहे थे ।रैली में बच्चों के साथ नोडल प्रभारी सन्दीप गौड़,प्रधानाध्यापिका दिव्या सचान, व अन्य अध्यापकों ने भी प्रतिभाग किया।विकास क्षेत्र के अन्य विद्यालयों में भी स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई जिसमें विद्यालय के बच्चों, अध्यापकों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)