मनोज कुमार रोहतास ब्यूरो,दैनिक समाज जागरण
रोहतास जिला स्थित संझौली प्रखंड के पांच पंचायतों में होने वाले पैक्स मतदान के नामांकन का कार्य शनिवार को संपन्न हो गया। नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए तीन अभ्यर्थियों तथा कई कार्यकरणी के सदस्यों ने अपना नामांकन का पर्चा दाखिल किया। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी प्रभा कुमारी के निर्देशन में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी नोडल व कर्मी नामांकन का कार्य शांति पूर्वक संपन्न कराने में सफल हुए। प्रखंड कार्यालय के अनुसार नामांकन पश्चात नामांकन की समीक्षा का कार्य 17-18 व 20 नवंबर को नाम वापसी के पश्चात प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिया जायेगा। नामांकन के अंतिम दिन अध्यक्ष पद के लिए करमैनी पंचायत से सोनू कुमार,संझौली पंचायत से राजेन्द्र साह,मंझौली पंचायत से कुंवर हर्षवर्धन का पर्चा दाखिल हुआ है। टोटल अध्यक्ष पद के लिए 16 अभ्यर्थियों का पर्चा दाखिल हुआ है। जिसमें संझौली-03, मंझौली-05, अमैठी-02, करमैनी-02 व चांदी इंग्लिश-05 शामिल है। बीडीओ ने बताया कि प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारी, नोडल व कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का वखूबी निर्वहन किया। नामांकन की समीक्षा व नाम वापसी के उपरांत उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाना है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



