google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पैक्स अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए आज अपना नामांकन पर्चा दाखिल  किया



सुभाष जी जिला संवाददाता दैनिक समाज जागरण


सहरसा
  पतरघट प्रखंड में तृतीय चरण में होने बाले पैक्स चुनाव को लेकर शनिवार को नामांकन दाखिल प्रक्रिया हुआ प्रारंभ।  
प्रखंड सभागार में आज पहला दिन  नामांकन की प्रक्रिया जारी रही।  नामांकन  अध्यक्ष एवं सदस्य पद के लिए प्रखंड क्षेत्र  के जम्हरा,  किशनपुर,धबोली पश्चिमी एवं पस्तपार से नामांकन देने वाले अभ्यर्थियों पहुंचे। नामांकन पर्चा दाखिल करने के बाद  बाहर निकलने पर जन समर्थकों के द्वारा  फूल, माला, अबीर गुलाल लगाकर  भव्य स्वागत किया, और जिंदाबाद के नारा लगाते हुए खुशी जाहिर किए।   नामांकन को लेकर प्रखंड कार्यालय में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी पुलक कुमार  के निर्देश पर नामांकन के लिए प्रखंड मुख्यालयों में  पुलिस पदाधिकारी और पुलिस बल की मौजूदगी में नामांकन की प्रक्रिया की गई। वही अध्यक्ष पद के लिये जम्हरा पंचायत से प्रिंस कुमार सिंह धबौली पश्चिमी पंचातय से कविता कुमारी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया तो वही पस्तपार पंचयात से अध्यक्ष पद के लिए  ध्रुव कुमार सिंह, तथा  किशनपुर से सुरेश यादव ने पैक्स अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)