संवाददाता आदिवासी सुनील त्रिपाठी/ समाज जागरण
चोपन/ सोनभद्र। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास के अंतिम सोमवार को नर सेवा नारायण सेवा परिवार के तत्वावधान में चोपन गांव स्थित प्राचीन दुग्धेश्वर महादेव मंदिर में भव्य दुग्धाभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर 61 लीटर गाय के दूध से भगवान भोलेनाथ का भव्य अभिषेक किया गया। यजमान के रूप में नर सेवा नारायण सेवा के संयोजक मनोज चौबे एवं संरक्षक दया सिंह सप्तनीक पूजन अर्चन किये कार्यक्रम की शुरुआत सुबह मंत्रोच्चार एवं भजन-कीर्तन के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित रहे। दुग्धाभिषेक के उपरांत भक्तों में प्रसाद वितरण किया गया और भगवान शिव से क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की गई। नर सेवा नारायण सेवा परिवार के सदस्यों ने बताया कि श्रावण मास में भोलेनाथ की पूजा का विशेष महत्व होता है, और पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सेवा भाव से यह आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं ने आयोजन की प्रशंसा की और सेवा परिवार के प्रयासों को सराहा। इस मौके पर राजा मिश्रा, रजनीकांत सिंह, संतोष सिंह डंपू, जित्तू सिंह, अश्वनी सिंह, लालजी मिश्रा, रंजीत सिंह, बबलू सोनी, विनित शर्मा, सुरेश यादव, दुर्गेश्वर दूबे, राजेश चन्द्रवंशी आदि मौजूद रहे|
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



