ब्यूरो चीफ़/ समाज जागरण
सोनभद्र/ओबरा। श्रावण मास की पावन ऊर्जा के साथ राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना ट्रस्ट की योग सेना द्वारा “जड़ी-बूटी दिवस” का भव्य आयोजन किया गया। यह दिवस न केवल भारतीय चिकित्सा पद्धति और आयुर्वेदिक परंपरा के सम्मान में मनाया गया, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता के संदेश को भी बल मिला।कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “श्रावण मास हमें प्रकृति और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ता है। जड़ी-बूटियाँ इस धरती का अमृत हैं। जब हम इनका सम्मान करते हैं, तब हम जीवन को सम्मान देते हैं।”मुख्य अतिथि राष्ट्रीय योग संरक्षक धनराज सिंह और राष्ट्रीय योग गुरु झल्लन शर्मा रहे। धनराज सिंह ने वैदिक विधि से हवन और पूजन सम्पन्न कराया और बताया कि जड़ी-बूटियाँ न केवल शरीर की शुद्धि करती हैं, बल्कि आत्मा को भी सशक्त बनाती हैं।
झल्लन शर्मा ने विस्तृत चर्चा में बताया कि भारत में प्राचीन काल से जड़ी-बूटियों के सहारे लाखों जीवन सुरक्षित हुए हैं। यह परंपरा केवल उपचार नहीं, बल्कि आत्मविश्वास है।
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री आदित्य विश्वकर्मा और राष्ट्रीय सलाहकार लाल बहादुर यादव रहे।
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश योग शिक्षक राजन शर्मा ने किया।
इस आयोजन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु को 4300 महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें आत्मसम्मान से जीना सिखाने के कार्य के लिए मंच से गमछा पहनाकर मुख्य अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने महिलाओं को हुनर, आत्मनिर्भरता और आर्थिक शक्ति दी, जिससे हजारों परिवार सशक्त हुए। इस अवसर पर एक विशेष सम्मान कार्यक्रम भी हुआ, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने राष्ट्रीय योग गुरु झल्लन शर्मा, राष्ट्रीय सलाहकार लाल बहादुर यादव, प्रदेश योग शिक्षक राजन शर्मा,और प्रदेश योग शिक्षिका कुमारी प्रिया को राष्ट्रीय नवनिर्माण योग सेना का बिल्ला लगाकर सम्मानित किया।
इसके अतिरिक्त उन सभी साथियों को भी मंच से सम्मानित किया गया जिन्हें 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सम्मान नहीं मिल पाया था, आनन्द पटेल दयालु ने मंच से क्षमा याचना करते हुए उन्हें भी गमछा पहनाकर सादर सम्मानित किया। सम्मानित पदाधिकारीगण हरिशंकर शर्मा, कुमारी प्रिया वर्मा, रामबाबू सोनकर, अनिल पटेल पुतुल सोनकर, बिहारी लाल केसरी, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। राष्ट्रीय नवनिर्माण सेना के जिलाध्यक्ष सोनभद्र संतोष कनौजिया, प्रदेश योग शिक्षिका कुमारी प्रिया, संगठन के सभी समर्पित कार्यकर्ता और क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित नागरिक।
इस आयोजन ने श्रावण मास की पवित्रता को योग, आयुर्वेद और सेवा भावना के साथ जोड़ा। यह कार्यक्रम केवल एक दिन का उत्सव नहीं था, यह संस्कार, समर्पण और संगठन की शक्ति का प्रतीक बन गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



