भामाशाह की जयंती पर तैलिक साहू महासभा ने बांटे शर्बत, खिचड़ी व हलवा, एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से निकली बाइक रैली

नागेन्द्र कुमार, ब्यूरोचीफ, दैनिक समाज जागरण, पूर्वी सिंहभूम

जमशेदपुर। अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा पूर्वी सिंहभूम जिला कमिटी द्धारा रविवार को महादानवीर भामाशाह की 476वीं जयंती समारोह स्वाभिमान दिवस के रूप में धूमधाम से भामाशाह चौक (एमजीएम अस्पताल गोलचक्कर) पर मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ तैलिक साहू समाज के गणमान्य लोगों द्धारा संयुक्त रूप से महादानवीर भामाशाह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इससे पहलेे जिलाध्यक्ष राकेश साहू के नेतृत्व में एग्रीको ट्रांसपोर्ट मैदान से शोभायात्रा बाइक रैली निकली गयी, जो एग्रीको सिग्नल होते हुए भालूबासा एवं साकची गोल चक्कर से एमजीएम गोलचक्कर तक भामाशाह चौक पहुंचकर कार्यक्रम में तब्दीली हुआ। कार्यक्रम का संचालन जिला कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने किया। जयंती समारोह में उपस्थित लोगों ने धन्य देश की माटी है जिसमें भामा सा लाल पला। उस दानवीर की यश गाथा को मेट सका क्या काल भला गीत गुनगुनाए। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक हजारों लोगों के बीच शीतल जल, शर्बत, हलवा एवं खिचड़ी भोग का वितरण किया गया। इस अवसर पर राकेश साहू ने कहा कि लोकहित व आत्म सम्मान के लिए अपना सर्वस्व दान कर देने वाली उदारता के इस गौरव पुरूष की प्रेरणा को चिरस्थाई रखने के लिए छतीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान समेत कई प्रदेशों में इनके नाम से कई योजनाएं भी चलाई जाती है। कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार ने कहा कि वो दानवीर व त्यागी पुरूष थे। स्वदेश, धर्म व संस्कृति की रक्षा को वो हरसमय तत्पर रहते थे। इस अवसर पर सरायकेला खरसावां के जिलाध्यक्ष गोपाल साहू, मिथलेश साहू, कृष्णा देव प्रसाद, शिलोचन साहू डॉ ऋषिकेश प्रभात कुमार, भोला साहू, वीरेंद्र साहू, रामकृपाल साह, चंद्रिका प्रसाद विदेशी सॉन्ग महिला अध्यक्ष पूजा साहू, इंदर कुमार युवा अध्यक्ष आदित्य धनराज साह, अर्जुन साह क्षेत्रीय अध्यक्ष रवि शंकर साहू, अनिल साह, शैलेंद्र कुमार वीरेंद्र साह, रंजीत गुप्ता संतोष साहू चंदन काशी आदि समाज के गणमान्य लोगों को पगड़ी एवं अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सॉव राहुल साहू पप्पू साव संजय साह, राजेश प्रसाद, अशोक साहू, सुनील प्रसाद, रंजीत कुमार साव, पप्पू साहू, अशोक साहू संजय प्रसाद, भोला प्रसाद, सतनारायण सॉन्ग राजेश प्रसाद सागर साहू हीरापुर सॉन्ग कमलेश साहू राकेश कुमार, श्वेता साहू, रीता साहू, रेनू गुप्ता, रंजन प्रसाद, राजेश प्रताप, मनोज साहू,श्रवन साहू, गौतम साहू क्षेत्रीय कमेटी अनिल साहू रंजीत कुमार पिंटू सॉन्ग नागेंद्र साहू सिद्ध घोड़ा छतरी कमेटी अध्यक्ष मनोज साहू जुगसलाई क्षेत्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र साहू इंद्रनारायण आदि का योगदान रहा।

  • दैनिक समाज जागरण PDF – 24 अप्रैल 2026 | ताज़ा समाचार विशेष अंक
    📍 दिल्ली–एनसीआर | 24 अप्रैल 2026। देशभर में लोकप्रिय और प्रतिष्ठित हिंदी दैनिक “दैनिक समाज जागरण” का आज का ई-पेपर (PDF संस्करण) अब ऑनलाइन उपलब्ध है। पाठक अब अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट पर कहीं भी और कभी भी देश-दुनिया तथा अपने शहर की ताज़ा और महत्वपूर्ण खबरें आसानी से पढ़ सकते हैं। ज़्यादा जानें धार्मिक यात्रा…
  • संदिग्ध परिस्थितियों में हैंडपंप पर मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
    समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बड़गांवा में रमेश अगरिया पुत्र शंकर अगरिया उम्र 25 वर्ष की मौत हो गई है भूतपूर्व ब्लॉक प्रमुख दयाराम के घर के रोड के दक्षिण साइड हैंड पंप के फाउंडेशन पर मृतक पाया गया दिनांक 23/4/ 26 गांव वालो ने देखा कि कोई आदमी…
  • बालू लदा ट्रक पलटने से चालक की दर्दनाक मौत
    समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी जुगैल/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत खेवधा मोड़ के पास बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा रात करीब 11 बजे के आसपास उस समय हुआ जब बालू लादकर आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित…
  • सीओ कार्यालय पर तैनात स्टेनो वेद प्रकाश सिंह का हुआ ट्रांसफर
    सीओ कार्यालय एवं पुलिस चौकी दुद्धी से दी गई भावभीनी विदाई, समाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। पुलिस उपाध्यक्ष दुद्धी कार्यालय पर लगभग 1 वर्षों से कार्यालय में पुलिस स्टेनो के पद पर तैनात वेद प्रकाश सिंह का स्थानांतरण जिला मुख्यालय सोनभद्र सीओ सिटी कार्यालय पर होने के उपरांत आज दिन बुधवार को सीओ कार्यालय दुद्धी पर विदाई…
  • नगर पंचायत दुद्धी के सार्वजनिक स्थानों एवं पोलों पर लगे होर्डिंग बैनर हटाए गए
    समाज जागरण दुद्धी/सोनभद्र। स्थानीय नगर पंचायत द्वारा कस्बे में लगे पोल से बैनर एवं होर्डिंग हटाए जाने का अभियान शुरू हुआ तो देखने वालों की भीड़ उमड़ गई और हर कोई यह जानना चाहता था कि चुनाव अचार संहिता लागू हों गई क्या या कोई और बात हैं, जिसे लेकर नगर पंचायत बैनर होर्डिंग हटवाने…
🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)