पटना:– आर.सी.सेंट्रल स्कूल, एजी कालोनी, पटना के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर रंगमंचीय कार्यक्रम सह शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन समाजसेविका, ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद् व राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार प्रांत के सह कार्यवाहिका बड़ी बहन निवेदिता सिन्हा के श्री कर कमलों द्वारा केक काटकर किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम के पश्चात् विद्यालय के सभी शिक्षक बंधु -भगिनी को अंगवस्त्र व श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।

वहीं विद्यालय के नन्हें – मुन्ने बच्चों द्वारा भव्य रंगमंचीय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। बच्चों की शानदार प्रस्तुति देखकर दर्शक दंग रह गए। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार दूबे ने किया जबकि उपस्थित अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने कराया। अपने उद्बोधन में निवेदिता सिन्हा ने कहा कि शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी सम्मानित शिक्षक बंधु -भगिनी को संकल्प लेना चाहिए कि अभिभावक बंधु-भगिनी के बच्चों को ‘घर का दीप और जग का दिवाकर” बनाकर वापस करेंगे। शिक्षक राष्ट्र निर्माता होते हैं,यह मात्र नारा न रहकर इसे वास्तविकता की कसौटी पर कसें। शिक्षक अपने दायित्वों को जब समझकर उसे क्रियान्वित करने लगेंगे तब ही मूल रूप से शिक्षक दिवस की प्रासंगिकता सही मानी जाएगी। शिक्षक दिवस एक प्रतीक मात्र है, तो आईए हम सब मिलकर राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्ती भूमिका का निर्वहन करें। कार्यक्रम में शिव कुमार साहू, अमृता सिन्हा, गुंजा सिंह, काजल कुमारी , ज्योति कुमारी,आर्यन कुमार, राकेश कुमार रंजन, डा.प्रज्ञा , रचना झा सहित अन्य की उपस्थिति रही।अंत में राष्ट्र गान के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



