समाज जागरण मनोज कुमारसा ह
गोड्डा
ईसीएल राजमहल एरिया के कार्यालय प्रांगण में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर अधिकारियों द्वारा नए फलदार पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया आज गुरुवार को 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण ध्वज फहराया गया वही महा प्रबंधक ओसीपी सतीश मुरारी एवं राजमहल क्षेत्र के अधिकारियों के द्वारा भाषण भी दिया गया महाप्रबंधक ओसीपी सतीश मुरारी ने अपने संबोधन में कहा कि परियोजना सदैव पर्यावरण के लिए नियमित रूप से कार्य करती है उन्होंने कहा सभी अधिकारियों एवं सहकर्मी अपने परिवारों के लिए पर्यावरण के महत्व के बारे में जागरूक करें पौधा मनुष्य के लिए जीवनदाई होता है अपने घर एवं अगल-बगल को स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता से बीमारी का प्रकोप कम होता है

उन्होंने कहा पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए हमें पौधारोपण को बढ़ावा देना होगा पृथ्वी सभी जीवो का घर है उनकी सुरक्षा करना हम सभी का यह दायित्व है अगर हम अपनी आदतों को सुधार नहीं करेंगे तो पृथ्वी अपनी आयु से पहले ही समाप्त हो जाएगी अभी समय है हम सभी जागरूक हो और पृथ्वी को बचाने के लिए समेकित रूप से पर्यावरण को बढ़ावा देने की जरूरत है आवासीय कैंपस परिसर को प्लास्टिक से मुक्त करने की जरूरत है पर्यावरण से जुड़े मुद्दे इस ब्लैक होल जलवायु परिवर्तन पर्यावरण प्रदूषण ग्लोबल वार्मिंग आदि पर संबोधित किया तथाऊर्जा नगर के आयोजित प्रश्नोत्तरी और चित्रकला प्रतियोगिता के विजेताओंको पुरस्कार भी वितरण किया गया इस मौके पर राजमहल एरिया के अधिकारियों में एरिया वित प्रबंधक एसके अंबष्ट एरिया इंजीनियर सुरक्षित कुमार उप प्रबंधक सौरव सा ह एपीएम एवं सिविल के गणेश कुमार परचेज विभाग के सुधांशु शेखर गौरव कुमार आदि कई अधिकारी मौजूद थे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



