दैनिक समाज जागरण, संवाददाता, बिकाश
ईचागढ़ : कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत तिरूलडीह थाना परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को पुलिस पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार के निर्देश पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छायादार और फलदार पौधों का रोपण किया गया। वहीं थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, जो हमें ऑक्सीजन, भोजन और औषधि प्रदान करते हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण और उनकी देखभाल पर जोर दिया।
वहीं एस आई कार्तिकेय सिंह नें कहा की लोगों को पर्यावरण के संरक्षण के लिए जागरूकता बढ़ाना एवं लोगों को प्रकृति के साथ संतुलन बनाकर रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा की हमें प्लास्टिक को वर्जित करने की आवश्यकता है
कार्यक्रम में एसआई नोबल एक्का, एएसआई रंजीत प्रसाद, और एएसआई बीरो लाल मुर्मू सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



