दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) 23 जुलाई 2024 नवीनगर प्रखंड के टंडवा थाना क्षेत्र से पूर्व के शराब के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में टंडवा थाना अध्यक्ष रामजी प्रसाद द्वारा बताया गया कि टंडवा थाना पूर्व के शराब मामले में पटना जिला के सीगोडी थाना क्षेत्र के बउवां गांव निवासी रंजीत साव को उसके घर से पकड़ा गया। अभियुक्त पर टंडवा थाना क्षेत्र मे उसकी गाड़ी से अवैध शराब की खेप पकड़ा गया था जिसपर थाने मे प्राथमिकी दर्ज की गई थी। यह कारवाई थानाध्यक्ष रामजी प्रसाद द्वारा किया गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



