google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

नबीनगर में भारतीय मजदूर संघ का मनाया गया 70 वां स्थापना दिवस

दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नवीनगर (बिहार) 23 जुलाई 2024 मंगलवार को नबीनगर के पुनपुन नदी छठ घाट के समीप गायत्री मंदिर परिसर में भारतीय मजदूर संघ जिला ईकाई के द्वारा भारतीय मजदूर संघ के 70 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने किया तथा संचालन जिला परिषद हरीराम ने किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया।वहीं कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने दत्तोपंत ठेंगड़ी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय मधु संघ की स्थापना 23 जुलाई 1955 ई में गई थी यह संगठन देश का सबसे बड़ा श्रमिक संगठन है।यह संगठन मजदूरों के हित के लिए हमेशा तत्पर रहती है उनके हित के लिए मांगों को समय-समय पर राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार को अवगत कराया जाता है। और मजदूर को हक दिलाया जाता है। मौके पर शंकर दयाल सिंह, राकेश कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह,सुनील कुमार सिंह,सुमन कुमार सिंह,अभय कुमार,सुरेंद्र सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)