google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

पटना में आपसी विवाद के दौरान हुई गोलीबारी में एक घायल

समाज जागरण पटना जिला संवाददाता:- वेद प्रकाश

पटना/ जिले के बख्तियारपुर प्रखंड के माधोपुर गांव में मंगलवार की सुबह आपसी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई ताबड़तोड़ गोलीबारी में संजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके गर्दन में गोली लगने के बाद स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (पीएमसीएच) रेफर कर दिया गया। घटना ने पूरे गांव में दहशत फैला दी है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, संजय यादव और मनोज यादव के बीच पिछले कई वर्षों से विवाद चला आ रहा है। कुछ दिनों पहले दोनों पक्षों के बीच मारपीट की घटना भी हुई थी, जिसके बाद से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि दोनों के बीच पुरानी दुश्मनी अक्सर झड़प का रूप ले लेती थी, लेकिन मंगलवार की घटना बेहद भयावह और जानलेवा साबित हुई। घटना सुबह करीब 8 बजे की है। संजय यादव अपने घर से पास के एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए निकले थे। इसी दौरान गांव के बाहर घात लगाए बैठे मनोज यादव और उसके साथियों ने अचानक उन पर हमला बोल दिया। लगभग पांच से छह की संख्या में हमलावरों ने संजय यादव को निशाना बनाते हुए गोलियां चलाईं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी और संजय यादव के बेटे रौशन कुमार ने बताया कि हमलावरों ने करीब 20 से 25 राउंड गोलीबारी की। उन्होंने कहा की मेरे पिता जैसे ही घर से निकले, मनोज यादव और उसके लोगों ने घेरकर गोलीबारी शुरू कर दी। किसी तरह लोगों ने उन्हें उठाकर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल संजय यादव को पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक देखते हुए तत्काल पीएमसीएच भेज दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बख्तियारपुर पुलिस मौके पर पहुंची और क्षेत्र की घेराबंदी की। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद किया है, जिसकी जांच की जा रही है। हालांकि वारदात को अंजाम देने वाले सभी आरोपी घटना के बाद से फरार हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसडीपीओ-2 आयुष श्रीवास्तव ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश का नतीजा है। उन्होंने कहा की संजय यादव और मनोज यादव के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। पहले भी उनके बीच मारपीट की घटनाएँ हो चुकी हैं। मामले की पूरी गंभीरता से जांच की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)