दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर थाना क्षेत्र के नाउर पंचायत के तेंदुआ गांव में एक व्यक्ति सहित एक मवेशी की मौत आकाशीय बिजली गिरने से हो गई है। मृतक की पहचान तेंदुआ गांव निवासी 55 वर्षीय अवध यादव के रूप मे हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अवध यादव खेत में मवेशी चरा रहे थे। इसी बीच तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिसके चपेट में आने से अवध यादव बुरी तरह झुलस गए और उनकी भैंस भी मर गई।ग्रामीणों ने तत्काल अस्पताल लाया जहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची नबीनगर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। इस हादसे के बाद परिजन और ग्रामीणों के बीच मातम पसर गया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



