दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद)
नबीनगर (बिहार) नबीनगर प्रखंड के उर्दू प्राथमिक विद्यालय देवगना में अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन के लिए जाने के क्रम में नियोजित शिक्षक मूसा अंसारी की रास्ते में मौत हो गई। घटना 14 सितंबर 2025 को हुई, जब मूसा अंसारी ग्राम दरुआ से देवगना जा रहे थे। जहां रास्ते में अचानक गिर पड़े और उनकी मौत हो गई।
मूसा अंसारी की मौत हार्ट अटैक से होने की अटकल लगाई गई । शिक्षक मूसा अंसारी औरंगाबाद जिले के दाउदनगर के मौलाबाग के निवासी थे ।वे दरुआ प्राथमिक विद्यालय मे पदस्थापित थे और दरुआ गांव में ही निवास करते थे।घटना के बाद उनका शव दरुआ गांव लाया। घटना की सूचना पर उनके परिजन आए और उनके पुत्र एमडी साकिर अंसारी को शव सौंप दिया गया।शिक्षक नेता धनंजय कुमार सिंह, इकबाल खान, अरविंद कुमार, सलीम ताज अंसारी, संतोष ठाकुर, तप्फजुल अंसारी, इस्ताक खान, बंशंत पाल, अरविंद कुमार सिंह,कमलेश कुमार गौतम सहित अन्य शिक्षकों ने मूसा अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



