google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

बल्कर और पिकअप की टक्कर में एक युवक की मौत, पांच घायल

संवाददाता आनन्द कुमार।
दैनिक समाज जागरण

दुद्धी/ सोनभद्र। दुद्धी तहसील क्षेत्र अंतर्गत बभनी थाना क्षेत्र के नधिरा -बीजपुर मार्ग पर स्थित बिजली सब स्टेशन के पास बीती रात बल्कर और पिकअप वाहन की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई. हादसे में अन्य पांच लोग घायल हो गए. पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेज दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीजपुर से म्योरपुर की ओर जा रही 22 चक्का बल्कर और म्योरपुर से बीजपुर जा रही पिकअप की नधिरा बिजली सब स्टेशन के पास जोरदार टक्कर हो गई. इस हादसे में पिकअप पर सवार रामबाबू 25 वर्ष पुत्र कृष्णा निवासी रजमिलान, टोला मैनहवां थाना बीजपुर की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं अंजनी कुमार पुत्र राम प्रताप, श्यामलाल पुत्र शंखलाल, अमर धारी पुत्र करीमन, रामरतन पुत्र बाबूराम और बबलू पुत्र राम लल्लू सभी निवासी रजमिलान थाना बीजपुर गंभीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय अपने पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर भेजा. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर थाने भेज दिया. प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग घायल हुए हैं. सभी घायलों का उपचार जारी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)