दैनिक समाज जागरण विकास शर्मा
बुंदकी।आरआर मोरारका पब्लिक स्कूल द्वारिकेश नगर के जनरल मैनेजर सुदर्शन सिंह शेखावत ने 30 यूपी बटालियन एनसीसी की संस्तुति पर स्कूल छात्र देवांश शर्मा को जूनियर डिवीजन के सार्जेंट पद का बैज पहनाया ।इस अवसर पर देवांश शर्मा के पिता प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि यह हमारा और हमारे बच्चों का सौभाग्य है जो इस क्षेत्र में उच्च कोटि के सांस्कृतिक विद्यालय में हमारे बच्चे पढ़ते हैं, जहां बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जाता है। देवांश शर्मा ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने विद्यालय के पीटीआई सुनील जायसवाल , विद्यालय प्रबंधन प्रधानाचार्य विष्णु चमोली एवं अपने परिवार को दिया।
इस अवसर पर प्रबंधक महोदय भावुक हो गए और अपनी भावनाओं को रोक पाने में असमर्थ दिखे खुशी के आंसू उनकी आंखों में थे उनका बताया कि मैं भी एनसीसी का छात्र रहा हूं और आर डी सी में सम्मिलित हुआ हूं। राजपथ पर चलने का गौरव क्या होता है यह वही जान सकते हैं जिन्हें राजपथ पर चलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ हो ।
देवांश ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी से भेंट हो पाना तथा चरण स्पर्श कर पाना और पीएम आवास पर भोजन करना ,मानो एक सपने जैसा ही है ।देवांश ने बताया कि इसी क्रम में रक्षा मंत्री भारत सरकार , डी जी एनसीसी, संजय पुरी ए डी जी एनसीसी ,यूपी डायरेक्टरेट, महामहिम राज्यपाल, उत्तर प्रदेश एवम अन्य देशों से आए के कैडेट्स से भेंट हुई जो कि अविस्मरणीय रहा।
- मेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन व शॉपिंग कॉम्प्लेक्स हेतु डीडीसी ने किया स्थल निरीक्षणसमाज जागरणगोड्डामेहरमा मेला मैदान में प्रस्तावित विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण को ले उप विकास आयुक्त विस्पुते श्रीकांत यशवंत ने रविवार को स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रस्तावित परियोजना स्थल का जायजा लिया तथा उपस्थित ग्रामीणों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। स्थानीय लोगों ने डीडीसी को विवाह भवन एवं शॉपिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण…
- विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायतादैनिक समाज जागरण, संवाददाता ईचागढ़ की विधायक सविता महतो के प्रयास से गंभीर बीमारी एवं सड़क दुर्घटना में घायल ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार जरूरतमंद मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से एक एक लाख रुपए कि आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। इस संबंध में विधायक सविता महतो ने मुख्यमंत्री को गंभीर रूप से बीमार…
- कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ पदमा प्रखंड सह आठगांवा के अध्यक्ष चुने गए जयकुमार पाण्डेय व सच्चिदानंद पाण्डेय बने सचिवपंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पदमा-कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति प्रखंड पदमा सह अठगावां का चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। चुनाव में समिति के सैकड़ो सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यह पूरा चुनाव कान्यकुब्ज ब्राह्मण संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमरेश गणक के देख रेख…
- इटखोरी मोड़ पर सड़क हादसा, अज्ञात युवक की हुई मौतपंकज कुमार पाठक, समाज जागरण पदमा: पदमा ओपी क्षेत्र के इटखोरी मोड़ के समीप रविवार शाम करीब पांच बजे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना की सूचना मिलते ही पदमा ओपी पुलिस के सशस्त्र बल…
- **नोएडा मीडिया क्लब के अध्यक्ष आलोक द्विवेदी को मिला ‘राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’***नई दिल्ली/नोएडा।** देश के सबसे बड़े मीडिया हब नोएडा के प्रमुख पत्रकार संगठन **नोएडा मीडिया क्लब (NMC)** के अध्यक्ष **आलोक द्विवेदी** को पत्रकारिता और पत्रकार समाज के कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित **’राइजिंग भारत आइकन अवॉर्ड 2026’** से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली स्थित **भारत मंडपम** में आयोजित एक भव्य…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








