पटना:– राजधानी पटना के एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में भारती संविधान दिवस के पावन अवसर पर भारत पर्यटन विभाग के संयोजकत्व में भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका विधिवत उद्घाटन भारत पर्यटन विभाग के सम्मानित अधिकारियों एवं शिक्षक बंधु -भगिनी के सौम्य उपस्थिति में दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्रीमती डा प्रज्ञान दीदी ने किया जबकि आगत अतिथियों का परिचय प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने कराया। सर्वप्रथम उपस्थित अधिकारियों एवं विद्यार्थियों के बीच संविधान का शपथ कराया गया।शपथ कार्यक्रम के पश्चात् भाषण प्रतियोगिता एवं प्रश्नमंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें काफी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।प्राश्निक द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का उत्तर देकर विद्यार्थियों ने सबको अचंभित कर दिया। वहीं भाषण प्रतियोगिता के दृष्टि से विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। उक्त सभी प्रतियोगिताओं में सम्मिलित विद्यार्थियों को भारत पर्यटन विभाग की ओर से आकर्षक प्रमाण पत्र के साथ -साथ आकर्षक पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। प्रथम पुरस्कार तमन्ना खातून, द्वितीय पुरस्कार ऋतिका पाण्डेय एवं तृतीय पुरस्कार निशा भारती ने प्राप्त किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के पश्चात् अपने उद्बोधन में अधिकारियों ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है क्योंकि इसी दिन भारत गणराज्य का संविधान 26 नवम्बर,1949 को बनकर तैयार हुआ था। संविधान सभा के प्रारुप समिति के अध्यक्ष डा. भीमराव अम्बेडकर 125 वें जन्मदिन के अवसर पर भारत सरकार के द्वारा पहली बार 2015 में सम्पूर्ण भारत वर्ष में संविधान दिवस मनाया गया था। इससे पहले इसे राष्ट्रीय कानून दिवस के रूप में मनाया जाता था। विदित हो कि 26 जनवरी1950 से इसे अमल में लाया गया। सबसे उल्लेखनीय विषय है कि इसी दिन संविधान समिति के वरिष्ठ सदस्य सर हरि सिंह गौर का जन्म दिन भी इसी दिन मनाया जाता है।आज के दिन हम सबको भारतीय संविधान की रक्षा के लिए शपथ लेना चाहिए कि हम सब हमेशा संविधान की रक्षा करने की दृष्टि से कार्य करेंगे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात् अपने आभार ज्ञापन में श्रीमती अमृता सिन्हा ने कहा कि आप सबकी उपस्थिति से इस कार्यक्रम में चार-चांद लग गया।आप अपने व्यस्ततम समय में समय निकाल कर यहां उपस्थित हुए, यह हम सब विद्यालय परिवार के लिए गौरव का क्षण है।अंत में वंदे मातरम् गायन के साथ कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की गई।इस अवसर पर श्री सुमन कुमार,शिव कुमार साहू, ज्योति कुमारी, रामविनय सिंह, राजकुमार दूबे,काजल कुमारी, सविता कुमारी, राकेश कुमार, आर्यन कुमार, चंचल कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



