google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

पटना:– स्थानीय एजी कालोनी स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में एजी कालोनी पार्क मैदान में खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन समाजसेविका , विदूषी एवं राष्ट्र सेविका समिति, दक्षिण बिहार प्रांत के सह कार्यवाहिका निवेदिता सिन्हा के कर कमलों द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में इन्होंने कहा कि खेल आवश्यक है और सरकार के द्वारा खेल को प्रोत्साहन भी दिया जा रहा है।आप सब पढ़ाई के साथ -साथ खेल में भी आगे बढ़े, हमारी मंगलकामना है।खेल शिक्षक शिव कुमार साहू एवं राजकुमार दूबे के नेतृत्व में खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य राकेश कुमार मिश्र ने राष्ट्रीय खेल दिवस की महता पर विस्तार से प्रकाश डाला। इन्होंने बताया कि हाकी के जादूगर के नाम से सुविख्यात मेजर जनरल ध्यानचंद ने अपनी प्रतिभा के बल पर एक कीर्तिमान स्थापित किया। इस खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजन का उद्देश्य बच्चों को खेल के प्रति जागरूक करना है ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ -साथ खेल में भी आगे बढ़े।खेल दिवस के अवसर पर खेल के क्षेत्र में श्रेष्ठतम प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित करने का भी एक सुखद अवसर है।आज इस आयोजन में कबड्डी,खो- खो, जलेबी दौड़, चम्मच दौड़, कुश्ती,ऊंची कूद, लम्बी कूद, दौड़ आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर कर भाग लिया। खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर डा. प्रज्ञा, शिवकुमार साहू, राजकुमार दूबे,काजल कुमारी, अमृता सिन्हा,गुंजा सिंह, धर्मेंद्र कुमार सुधांशु, आर्यन कुमार, राकेश कुमार सहित अन्य की उपस्थिति रही।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)