राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।
विष्णुगढ़।प्रखंड कार्यालय विष्णुगढ़ में मंगलवार को उपायुक्त सह जिला रजिस्ट्रार(जन्म-मृत्यु) हजारीबाग के निर्देशानुसार एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।प्रखंड विकास पदाधिकारी विष्णुगढ़ की उपस्थिति में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी हजारीबाग के द्वारा जन्म-मृत्यु निबंधन,समयबद्ध पंजीकरण,ऑनलाइन प्रविष्टि संबंधित नियमावली की जानकारी दी गई।प्रखंड विकास पदाधिकारी अखिलेश कुमार ने बताया जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र निबंधन पूर्व सही तरीके जांच करे ताकि किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा न हो सके।आमजनों को समय पर सेवाएं उपलब कराने पर विशेष बल दिया गया है।मौके पर बीडीओ अखिलेश कुमार,जिला सांख्यिकी पदाधिकारी मुलिन मरांडी,बीपीआरओ सह पंचायत सचिव सुरेंद्र प्रसाद,प्रखंड सांख्यिकी पर्यवेक्षक उमेश कुमार दास,पंचायत सचिव देवनन्दन प्रसाद,रामानंद प्रसाद,चंदन कुमार गुप्ता, प्रियंका कुमारी,लक्ष्मी बाला पटेल,जगनारायण राम समेत आंगनवाड़ी सेविका एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



