google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

मवेशी चोर गिरफ्तार,दो अब भी फरार

रांची निवासी आफताब कुरैशी अपने दो साथियों के साथ करता था प्रखंड में मवेशी चोरी

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़।विष्णुगढ़ थाने की पुलिस ने मवेशी चोरी करने के आरोपी अफताब कुरैशी को गिरफ्तार किया है।आरोपी रांची,कांटा टोली, पुर्णिया रोड़ का रहने वाला है।वह (एक्सयूवी 500 से रांची से आकर विष्णुगढ़ में मवेशी चोरी कर भाग निकला था। एसयूवी गाड़ी (जेएच01बीएन 7798) एवं मवेशी को बांध कर वाहन में डालने में प्रयुक्त रस्सी भी जब्त किया गया है।इसके तीन साथी फरार हैं।जिसकी तलाश विष्णुगढ़ थाने की पुलिस को है।
इस संबंध में विष्णुगढ़ थाने में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने जानकारी दी। बताया कि रांची के मवेशी चोरी करने के इस आरोपित अपने तीन चार साथियों के साथ विष्णुगढ़ क्षेत्र में मवेशी चोरी करने में सक्रिय था। गत 27 नवंबर की रात विष्णुगढ़ के करंज मोड़ में सड़क किनारे बैठी गाय को इस आरोपित ने अपने साथियों के साथ मौके से उठाकर एसयूवी गाड़ी में लाद कर भाग निकला था।इस संबंध में विष्णुगढ़ थाने में कांड संख्या 219/2025 के तहत मामला दर्ज किया गया था।जिस पर हजारीबाग पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मवेशी चोरी की गिरफ्तारी को ले एक टीम का गठन किया गया था।जिसमें एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद,थाना प्रभारी सपन कुमार महथा,सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार सिंह,आशीष कुमार सिंह, संत कुमार पाठक शामिल थे।करंज मोड़ में मवेशी चोरी कर भाग निकले आरोपित की पहचान कर गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी पुलिस टीम को नरकी में मवेशी चोरी करने को लेकर आरोपित के आने सूचना मिली।मौके पर पहुंची पुलिस टीम को नरकी पुल पर संदिग्ध अवस्था में आरोपित खड़े मिले।सामने पुलिस को देख दो लोग भाग निकले।एक आरोपित अफताब कुरैशी पकड़ा गया।पुछताछ करने पर उसने विष्णुगढ़ करंज मोड़ से मवेशी चोरी करने बात कबूला है।जिस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।बाकी उसके साथियों की तलाश की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)