google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ गुरू वंदन- छात्र अभिनंदन का आयोजन*

ग्रेटर नोएडा : सिरसा स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में शनिवार को भारत विकास परिषद की विवेकानंद शाखा के तत्वाधान में गुरू वंदन – छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों और विद्यार्थियों की शानदार उपलब्धियों को सम्मान देना था।
कार्यक्रम में कक्षा एल के जी से कक्षा 12 तक के उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया जो अपनी कक्षा में अव्वल आए थे। इसके साथ ही विद्यालय की राष्ट्रीय स्तर की स्केटर समृद्धि, रिपब्लिक डे परेड में शामिल हुए छात्र राजवंश तथा आदित्य को भी सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण नवनीत देशवार, वर्षा अग्रवाल तथा पार्थ कुमार को भी उनके योगदान के लिए स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एमिटी विश्वविद्यालय के प्रो विवेक कुमार ने सभी छात्र – छात्राओं को गुरुओं का सम्मान करने तथा समाज में अपना नाम करने के लिए कठिन परिश्रम करने की शपथ भी दिलाई।
कार्यक्रम में भारत विकास परिषद के प्रतिनिधियों ने विद्यालय की प्रबंध निदेशिका नूतन भाटी तथा प्रधानाचार्या वंदना शर्मा को सम्मानित किया।
कार्यक्रम में कक्षा 7 से कक्षा 12 तक के लगभग 700 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का संचालन सपना ने किया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)