google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ऑक्सफोर्ड विद्यालय ने अनाथ बच्ची को लिया गोद।

सभी सुविधाएँ निःशुल्क उपलब्ध कराएगा विद्यालय परिवार

राहुल कुमार गुप्ता, संवादाता विष्णुगढ़, दैनिक समाज जागरण।

विष्णुगढ़: प्रखंड के चौथा स्थित ऑक्सफोर्ड विद्यालय ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए पिता की मौत के बाद अनाथ हुई बच्ची लक्ष्मी कुमारी को विद्यालय परिवार की ओर से गोद ले लिया है। विद्यालय प्रशासन ने घोषणा किया है कि लक्ष्मी कुमारी की शिक्षा,गाड़ी का किराया,किताब-कॉपी,यूनिफॉर्म, जूते समेत अन्य सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी।
विद्यालय परिवार के सदस्य राजीव रंजन पाठक ने बताया कि इस दुख की घड़ी में विद्यालय पूरी तरह से लक्ष्मी कुमारी के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि बच्ची की पढ़ाई किसी भी स्थिति में बाधित न हो।इसके लिए विद्यालय हर संभव सहयोग करेगा।गौरतलब है कि लक्ष्मी कुमारी के पिता रघुनाथ सिंह उर्फ़ सोमर सिंह की पुणे में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। वह अपनी बेटी की परवरिश और शिक्षा का एकमात्र सहारा थे।पिता की मौत के बाद लक्ष्मी कुमारी पूरी तरह अकेली हो गई है।इधर, हथेली बोदरा पंचायत के प्रवासी मजदूर जो मुंबई और अन्य शहरों में कार्यरत हैं।उन्होंने पुणे से शव लाने और परिवार को सहयोग देने के लिए ग्रामवासियों के साथ मिलकर चंदा इकट्ठा किया। सभी ने मिलकर मृतक के परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया है।ग्रामवासियों और विद्यालय परिवार का यह कदम समाज में एकता, सहयोग और मानवता की मिसाल पेश करता है। संकट की घड़ी में इस प्रकार की पहल न केवल जरूरतमंदों के लिए सहारा बनती है बल्कि समाज में सेवा भावना को भी प्रोत्साहित करती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)