समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी हरहुआ विकास खण्ड में कुल चार धान क्रय केंद्र स्वीकृत किये गए हैं। आयर केंद्र को छोड़कर पंजीकृत किसानों से खरीदारी रफ्तार पकड़ने लगी है।
बी पैक्स भैठौली के सचिव अभय सिंह के अनुसार 100 किसानों ने पंजीकृत करा लिया है जिसमें से 22 किसानों से 699.20 क्विंटल धान की खरीददारी हुई है जिसमें से 17 किसानों का भुगतान हो गया शेष का जल्द ही हो जाएगा।डिलीवरी अभी तक नहीं हुई है। किसान उमराव सिंह निवासी महदेपुर ने कहा कि आयरिश स्कैन न होने से परेशानी है सरकार अंगूठे लगाने की व्यवस्था करे। बी पैक्स पर किसान रविन्द्र सिंह,रामबृक्ष सिंह,ओमप्रकाश सिंह निवासी भैठौली व उदयनाथ सिंह,उमराव सिंह ,रामजी सिंह निवासी महदेपुर ने सत्यापन प्रणाली को सरल बनाने की बात उठाई।
बी पैक्स आयर के सचिव दुर्गा प्रसाद मिश्र के अनुसार अभी तक मशीन व बोरा उपलब्ध नहीं हुआ।जियो टैगिंग हो चुकी है। अधिकारियों का कहना है कि लखनऊ से कोड मिलते ही सभी व्यवस्था करा दी जाएगी।इसलिए खरीद बाधित है।
खाद्य विभाग के विपणन शाखा गोसाईपुर मोहाव न01 व न02 पर वरिष्ठ विपणन निरीक्षक प्रियंका पांडेय के अनुसार कुल 250 किसानों ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। कुल 796 क्विंटल धान की खरीददारी हो चुकी है। भुगतान का कार्य जल्द कर दिया गया। सत्यापन की गति धीमी होने से थोड़ी परेशानी हो रही है।लेकिन खरीद की रफ्तार गति पकड़ने लगी है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



