ब्यूरो चीफ विजय अग्रहरि/ समाज जागरण
सोनभद्र। ब्लॉक रॉबर्ट्सगंज के ग्राम पंचायत पईका के टोला पथरहा में जहां पचासों की संख्या में ग्रामवासी है, और आज़ादी के 78 साल बाद भी इस टोला में बिजली आपूर्ति शुरू न होने से ग्रामीणों में गहरा रोष है। विकास के दावे और सरकारी योजनाओं के बावजूद यह गाँव अब भी अंधेरे में है।
समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव प्रदीप यादव ने बताया कि वर्षों से कई बार अधिकारियों को आवेदन दिए गए, लेकिन न तो बिजली के खंभे लगाए गए और न ही ट्रांसफॉर्मर की व्यवस्था की गई। गाँव के बच्चे रात के समय पढ़ाई नहीं कर पाते, जबकि व्यवसाय और कृषि कार्यों पर भी वक़्त–वक़्त पर इसका असर पड़ता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनावों के दौरान नेताओं ने बिजली आपूर्ति का वादा तो किया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली उपलब्ध नहीं कराई गई, तो वे सामूहिक रूप से जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे। इस प्रदर्शन में रोहन पाठक, विनोद जायसवाल, मुन्नू, धीरज, सोनू, धीरेन्द्र, अनीता, लल्लू, रीता जायसवाल, जगनरायन, नंदू, बूट्टल देवी, आदि ग्रामवासी उपस्थित रहे।
#Sonbhadra #ElectricityIssue #PaikaPanchayat #UPNews #VillageProblems
#समाजजागरण #RuralDevelopment #Protest #PradeepYadav #BreakingNews
- रोटरी क्लब गाजीपुर की प्रथम महिला अध्यक्ष विनीता सिंह का सत्यदेव कॉलेज में हुआ भव्य स्वागतसत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की निदेशक डॉ. प्रीति सिंह और डॉ. सानंद सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया अभिनंदन विकास राय, ब्यूरो चीफ गाजीपुर गाजीपुर। रोटरी क्लब गाजीपुर की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंह का सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस परिसर में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सामाजिक सेवा के क्षेत्र…
- मनेर में सोन नदी घाट पर नाव से उतारी जा रही थी अंग्रेजी शराब, 112 लीटर के साथ दो तस्कर गिरफ्ताररामपुर दियारा में पुलिस की छापेमारी, नाव से शराब की खेप उतारते समय दोनों आरोपित दबोचे गए समाज जागरण/पटना जिला संवाददाता : वेद प्रकाश पटना। बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना जिले के मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानी टोला ओपी के रामपुर दियारा स्थित…
- कुम्हारों की दीपावली पर लगा ग्रहण! दीये तैयार, लेकिन बाजार तक पहुंचने का रास्ता बेहालछह माह से अधूरी सड़क ने माटीकला से जुड़े परिवारों की रोजी-रोटी पर डाला संकट, कीचड़ में फंस रहे वाहन जोगिया में प्राथमिक विद्यालय से कोहरान बस्ती तक 400 मीटर मार्ग बदहाल, दूसरों के घर रोशन करने वाले कारीगर खुद परेशान समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। दीपावली पर दूसरों के घरों को रोशन…
- बेमौसम बारिश ने बढ़ाई अन्नदाताओं की धड़कनें, धान की फसल पर मंडराया संकटपिछले साल की बर्बादी याद कर सहमे किसान, खेतों में कटी फसल भीगने और खड़ी फसल गिरने का सता रहा डर कटाई-मड़ाई के बीच बारिश बनी आफत, किसानों ने पिछले साल फसल बर्बादी के बावजूद मुआवजा नहीं मिलने का लगाया आरोप समाज जागरण/तहसील संवाददाता अवधेश कुमार गुप्ता सोनभद्र। बेमौसम बारिश ने एक बार फिर अन्नदाताओं…
- Gold Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, 22 कैरेट सोना 1.27 लाख के पार; चांदी भी हुई सस्ती31 अक्टूबर को सर्राफा बाजार में नरमी, सोने-चांदी के नए भाव जारी, खरीदारी से पहले जानें आज की कीमतें नई दिल्ली। सोना और चांदी खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए सर्राफा बाजार से राहत भरी खबर है। शनिवार, 31 अक्टूबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। प्रमुख…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








